इंद्रेश जी के बाद कथावाचक निधि की शादी पक्की, पांच सालों से मंत्री जी के बेटे के साथ थी रिलेशन में

Nidhi Saraswat Chiragveer Upadhyay Wedding

Nidhi Saraswat Chiragveer Upadhyay Wedding: मीडियो से लेकर सोशल मीडिया इन दिनों कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही। इसी बीच अब कथावाचक निधि सारस्वत की भी शादी पक्की होने के खबरें आ गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि निधि सारस्वत मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके यूपी के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर उपाध्याय के साथ मंगलवार (09 दिसंबर, 2025) होने वाली है।

निधि सारस्वत और चिरागवीर उपाध्याय के घर पर शादी की रस्मे शुरू हो चुकी हैं। अब हर किसी को इस शादी की तस्वीरों और इनसाइड वीडियो का काफी बेसब्री से इंतजार है। जानकारी के लिए आपको बात दें कि निधि सारस्वत काफी मशहूर कथावाचक हैं। साल 1997 में जन्मी निधि श्रीमद्भागवत कथा, रामायण और भागवत कथा की उपदेशक हैं। निधि के साथ उनकी बहन नेहा भी कथा करती हैं और भजन गाती हैं। निधि और उनकी बहन नेहा अलीगढ़ के सासनीगेट में रहती हैं और दोनों बहनों को 'युगल जोड़ी' के रूप में जाना जाता है।

विदेशों में भी करती हैं कथावाचन

दुल्हन निधि ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चिरंजीलाल गर्ल्स कॉलेज से की थी। सिर्फ 8 साल की आयु में उन्होंने श्रीमद्भागवत गीता का पाठ किया था। सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि यूके, यूएस और कई अन्य देशों के मंचों पर निधि कथावाचन कर चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने भक्ति गीतों के कई एलबम भी रिलीज किए हैं।

निधि के भजनों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है और उन्हें जया किशोरी की तरह ही लोग पसंद करते हैं। 'मैं राधावल्लभ की', 'भजो रे मन गोविंदा' जैसे गीतों से निधि ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। सूत्रों के अनुसार, निधि और चिरागवीर साल 2020 में एक-दूसरे के संपर्क में आए थे और अलीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।

कई अवार्ड से भी सम्मानित

बता दें कि निधि को विदेश में कई सम्मान भी मिल चुका है। यूके संसद की ओर से उन्हें अंतर्राष्ट्रीय भगवतगीता विद्वान पुरस्कार, लंदन के मेयर की ओर से सद्भाव पुरस्कार और भारत में राइजिंग डॉटर्स ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही निधि एक फाउंडेशन के साथ भी जुड़ी हैं, जो विकलांग लोगों के लिए कार्यरत है।

चिराग उपाध्याय के पिता स्व. रामवीर उपाध्याय बसपा सरकार में स्वास्थ्य, परिवहन व ऊर्जा मंत्री जैसे विभागों के कैबिनेट मंत्री रहे। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासनकाल ब्राहाम्ण नेता के रूप में रामवीर पहचान थी। चिराग की मां वर्तमान में हाथरस की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

More from Filmibeat

Read more about: Indresh Upadhyay bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X