Aniruddhacharya Video- लड़कियों के बयान से मचा था बवाल फिर भी नहीं माने अनिरुद्धाचार्य, अब पुरुषों को भी लपेटा

Aniruddhacharya Video- कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने तो जैसे ठान ही लिया है कि वो सोशल मीडिया और खबरों में छाए रहेंगे। महिलाओं पर दिए बयान को लेकर मचे बवाल के बाद फिर से वो सामने आए हैं और आज भी अपने बयान पर पूरी तरह से टिके हुए हैं।
लिन इन रिलेशनशिप और चार चार जगह मुंह मारने वाली बात पर महिलाएं बाबा जी पर बुरी तरह से भड़कीं हुई हैं। लेकिन अब अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों के साथ साथ लड़कों को भी नहीं छोड़ा है। उनका नया वीडियो सामने आया है और इसमें वो कुछ ऐसा कहते दिख रहे हैं कि फिर से बवाल कटने वाला है। अब पुरुषों को भी उन्होने कई बातें बोली हैं।
अनिरुद्धाचार्य का नया वीडियो वायरल
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने कहा, ''मैने मुंह मारने को कहा तो विवाद हो गया। कुछ स्त्रियां लिव इन में रहकर, कुछ इसके संग रहकर कुछ उसके संग रहकर फिर तीसरे के संग रहकर, लड़की को या लड़का दोनों, चार जगह मुंह मारना। गांव की ठेठ भाषा में है मुंह मारना। किसी पराई स्त्री या पराए पुरुष पर मन लगाने को चरित्रहीनता को गांव में बोलते हैं मुंह मारना।''अनुरुद्धाचार्य के इस वीडियो news18india ने साझा किया है। वीडियो में अनिरुद्धाचार्य काफी सुस्त नजर आ रहे हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
उनके इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''बहुत सुन्दर बोले आप।'' एक ने लिखा, ''बाबा की कुछ बातें सच्ची हैं।'' एक ने लिखा, ''गुरुदेव हम सभी आप के साथ हैं आप ने कुछ गलत नहीं बोला।'' एक ने लिखा, ''सही बोले हैं आप गुरुजी अंतभक्तों को मिर्ची लगी है।''
इस तरह से लोग कमेंट्स करते हुए उनका समर्थन कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications