'जब 4 पुरुषों से मिलने की आदत पड़ गई है तो..' अनिरुद्धाचार्य के बाद आज कल के बच्चों पर भड़के प्रेमानंद महाराज

Premanand Ji Maharaj on Live In Relationship- अनिरुद्धाचार्य ने हाल ही में जो लड़कियों को लेकर जो बयान दिया था वो काफी चर्चा में रहा। इस बयान के बाद अनिरुद्धाचार्य इतना ट्रोल हुए कि उनको सामने आकर माफी मांगनी पड़ी थी।
लेकिन अब एक बयान संत प्रेमानंद जी महाराज की तरफ से सामने आया है। उन्होने लड़कियों के रिलेशनशिप और पुरुषों के साथ संबंध के अलावा लिव इन रिलेशनशिप को लेकर भी कई बातें कहीं हैं। प्रेमानंद महाराज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्या बोले प्रेमानंद महाराज?
महाराज ने सवाल का जवाब देते हुए कहा, ''आज कल बच्चे और बच्चियों के चरित्र पवित्र नहीं है। पहले के लोगों को देखो, हम अपने गांव की बता रहें हैं, बूढ़ीं थीं लेकिन इतना घूंघट, आज कल के बच्चे बच्चियों की पोशाक देखो। कैसे आचरण तक रहे हैं, एक लड़के से ब्रेकअप दूसरे से व्यवहार। दूसरे से ब्रेकअप तो तीसरे से व्यवहार, और व्यवहार व्यभिचार में परिवर्तित हो रहा है। मान लो अगर हमें 4 होटलों में खाने की आदत पड़ गई है तो घर की रसोई का भोजन अच्छा नहीं लगेगा। जब 4 पुरुषों से मिलने की आदत पड़ गई है तो एक पति को स्वीकार करने की हिम्मत उसमें नहीं रहेगी। वैसे जब वो 4 लड़कियों से व्यभिचार करता है तो वो अपनी पत्नी से संतुष्ट नहीं रहेगा।''
100 दो चार लड़कियां सही हैं..
प्रेमानंद जी महाराज यहीं नहीं रुके। उन्होने आगे कहा, ''अब फोन चल गया, गंदी बातें चल गईं। ऐसे में अच्छा बहू या पति मिलना मुश्किल हो गया है। 100 में 2-4 कन्याएं ऐसी होंगी जो पवित्र जीवन रखकर किसी पुरुष को समर्पित होती होंगी। जो 4 लड़कों से मिल चुकी है, क्या वो सच्ची बहू बनेगी। वहीं जो 4 लड़कियों से मिल चुका है वो सच्चा पति बनेगा..?''
लिव इन रिलेशनशिप को लेकर उन्होने कहा, ''ये लिव-इन क्या है, गंदगी का खजाना। अरे हमारे यहां पवित्रता के लिए जान दे दी, जब मुगलों का आक्रमण हुआ तो जान दे दी लेकिन शरीर को छूने नहीं दिया। हमारे देश में पति के लिए जान देने की भावना रही है और यहां को पतियों के साथ ही ऐसा व्यवहार हो रहा है।''


Click it and Unblock the Notifications