..................... After 19 Minute viral video Payal Gaming Private Video buzz on internet, 5 crore for AI Misuse - Hindi Filmibeat

पायल गेमिंग के वो वाले वीडियो ने हिलाया इंटरनेट! AI वीडियो बनाने वालों पर लगेगा तगड़ा जुर्माना

Payal Gaming

पिछले महीने 19 मिनट 34 सेकंड के वायरल वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए थे। जमकर इस वीडियो के चर्चे हुए। वहीं अब इस वीडियो के बाद पायल गेमिंग के एमएमएस की खबरें तेजी से उड़ रही हैं। पायल के इस क्लिप को एक फेमस इंफ्लुएंसर का वीडियो बताकर कई लोगों को दिखाया गया। पहले तो बेहद कंफ्यूजन थी कि पायल का यह वीडियो रियल है या फेक। वहीं अब खुद ही पायल ने खुलासा किया है कि यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है।

पायल ने यह भी कहा कि इस तरह का वीडियो उन्हें बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा है। AI का बहुत ही गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। वह अब इस तरह के वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही इन बदमाशों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। बता दें कि आजकल AI का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। वहीं AI की वजह से बढ़ती समस्याओं को देखकर भाजपा की सांसद भारती परधी ने संसद में एक प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया है। जिसमें AI के गलत इस्तेमाल पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की बात कही है।

जी हां, बताया जा रहा है कि अगर कोई भी AI का गलत इस्तेमाल करेगा तो उसका अंजाम उसे भुगतना पड़ेगा। आजकल AI ने एक बड़ी चुनौती पैदा कर दी है। कोई भी किसी की भी फेक तस्वीर बनाकर वायरल कर दे रहे हैं। कई डीपफेक फोटो और वीडियो बनाए जा रहे हैं। कई लोगों का तो एमएमएस भी वायरल हो रहा है। इसके जरिए लोग नामी हस्तियों और मासूमों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसीलिए AI का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ भारी जुर्माना रखा गया है।

बता दें कि AI एथिक्स कमेटी भी बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। कमेटी का अध्यक्ष उसे बनाया जाएगा जिसे AI की जानकारी होगी। इसमें शिक्षा जगत, उद्योग, सिविल सोसाइटी और सरकार के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इनके अलावा इसमें कानून, डेटा साइंस और मानवाधिकार के विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X