प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचा तंजानिया का ये मशहूर सिंगर, पूछ लिया ऐसा सवाल कि उड़ गए संतों के होश

वृंदावन के रहने वाले प्रेमानंद महाराज को आज देश दुनिया में लोग जानते हैं। उनसे मिलने के लिए तमाम सितारे, नेता और अभिनेता आ चुके हैं। प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों से प्रभावित होकर कई विदेशी भी वृंदावन आ चुके हैं और अपनी उलझनों का समाधान पूछ चुके हैं। बता दें कि प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए अफ्रीका के मशहूर सिंगर रेवैनी वृंदावन आ चुके हैं। हाल ही में रेवैनी और प्रेमानंद महाराज के वार्तालाप का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगर के प्रश्न को सुन प्रेमानंद महाराज बहुत प्रभावित हो जाते हैं।
अफ्रीका के मशहूर सिंगर पहुंचे वृंदावन
रेवैनी प्रेमानंद महाराज से अंग्रेजी में सवाल पूछते हैं जिसका अर्थ बताते हुए दूसरा शख्स कहता है महाराज जी इनका स्वभाव ऐसा है कि अगर कोई कुछ भला बुरा कह देता है या लड़ाई भी कर लेता है तो यह बहुत जल्दी दूसरे को माफ कर देते हैं। इनके दिल में ऐसा नहीं कि दूसरे ने मुझसे लड़ाई की है तो मैं भी लड़ाई करूं। मैं उनके जैसा जवाब नहीं देता।
प्रेमानंद महाराज ने की रेवैनी की तारीफ
इसपर प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि ये तो बहुत अच्छी बात है। यह बहुत ही अच्छे व्यक्ति का लक्षण है। बहुत ऊंचाई पर चढ़ने वाले व्यक्ति का लक्षण है ये। दूसरे शब्दों में बोलें तो ईश्वर की आप पर बड़ी कृपा है। जो दूसरे के किए गए अपराध को तुरंत ही समाप्त करके उसके प्रति घृणा ना रखना। यह भगवान की कृपा का लक्षण है। इसके बाद प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि अब हमारी खुशी के लिए राधा-राधा बुलवा दीजिए। जैसे ही रेवैनी राधा-राधा अपने एक्सेंट में कहते हैं प्रेमानंद महाराज मुस्कुराने लगते हैं और धन्यवाद कहते हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का यह पुराना वीडियो छा गया है।


Click it and Unblock the Notifications