सलमान खान के बर्थडे पर आई P*rn Star केंड्रा लस्ट? हसीना ने भाईजान के साथ शेयर की ये तस्वीर
Salman Khan Kendra Lust Birthday: सुपरस्टार सलमान खान का बर्थडे उनके फैंस के लिए दीवाली या ईद की तरह स्पेशल होता है। सलमान खान इस बार 60 साल के हो गए हैं ऐसे ये में बर्थडे तो उनके चाहने वालों के लिए और भी ज्यादा खास रहा है। तमाम सेलिब्रेशन और विशेज की तस्वीरों और वीडियो के बीच सोशल मीडिया पर दबंग खान की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने हलचल पैदा कर दी है।

सलमान खान के बर्थडे पर एडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट ने उन्हें विश किया है। केंड्रा ने सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ एक बेहद खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "सबसे दिलदार इंसान से मिलकर काफी ब्लेस्ड फील कर रही हूं। जन्मदिन मुबारक हो सलमान खान!"
केंड्रा का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस ने इतने कमेंट किए की केंड्रा को कमेंट सेक्शन बंद करना पड़ गया। दरअसल, फैंस हैरान हो रहे हैं कि क्या सलमान खान ने वाकई केंड्रा से मुलाकात की हैं? हालांकि इस तस्वीर की सच्चाई कुछ और ही है।
केंड्रा सलमान खान की फैन हैं और उन्होंने उन्हें विश करने के लिए फैंस मूमेंट की फेक तस्वीर क्रिएट कर इसका सहारा लिया है। ये तस्वीर सच्ची नहीं है बल्कि पूरी तरह से फेक है। सलमान ने केंड्रा से मुलाकात नहीं की है।
इसके साथ ही आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान को केंड्रा ने यूं बर्थडे विश किया है बल्कि हर साल की केंड्रा मोर्फ्ड तस्वीरों के साथ सलमान खान के लिए बर्थडे पोस्ट करती हैं। े


Click it and Unblock the Notifications











