..................... Abhishek Bachchan protect wife Aishwarya rai in crowd, loving throwback video viral on social media - Hindi Filmibeat

ऐश्वर्या राय के चेहरे से नजर नहीं हटा पाए अभिषेक बच्चन, भीड़ से पत्नी को यूं किया प्रोटेक्ट, छा गया VIDEO

Abhishek Bachchan

Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai Video: बॉलीवुड के पावर कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन जब भी साथ में नजर आते हैं लोग तो उनपर से नजरें हटा ही नहीं पाते हैं। बता दें कि कुछ समय से दोनों के बीच अनबन होने की बात फैल रही थीं, लेकिन जैसे ही दोनों ने साथ में आना शुरू किया दोनों के तलाक की खबरें और दोनों के अलग रहने की खबरें सिर्फ एक अफवाह निकलीं।

सोशल मीडिया पर छा गया है अभिषेक-ऐश्वर्या का वीडियो
दोनों की शादी को 18 साल हो चुके हैं। दोनों का बॉन्ड बहुत स्ट्रांग है अकसर अभिषेक बच्चन पत्नी ऐश्वर्या की तारीफ करते नहीं थकते हैं। वहीं ऐश्वर्या राय भी जिस इवेंट में जाती हैं वह भी अभिषेक बच्चन की भर-भर के तारीफ करती हैं। दोनों इतने लविंग कपल हैं कि दोनों के वीडियो आए दिनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वहीं हाल ही में ऐश्वर्या के फैन पेज पर ऐश्वर्या और अभिषेक का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि अभिषेक ऐश्वर्या का किस तरह ध्यान रखते नजर आ रहे हैं।

वाइफ को प्रोटेक्ट करते दिखे अभिषेक
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या ब्लैक कलर के सूट में नजर आ रही हैं वहीं अभिषेक भी ब्लैक कलर के आउटफिट में दिख रहे हैं। वीडियो में अमिताभ बच्चन भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो एक इवेंट का है जहां पूरा बच्चन परिवार आया है। इस वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन किस तरह इस भीड़ में पत्नी को प्रोटेक्ट करते नजर आ रहे हैं। अभिषेक कभी ऐश्वर्या का दुपट्टा पकड़ते हैं तो कभी वह ऐश्वर्या को सहारा देते नजर आते हैं। वीडियो में दोनों की नजदीकियां देख फैन्स तो काफी खुश हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर तो इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और फैन्स भी इस वीडियो पर कमेंट करते थक नहीं रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X