..................... Abhinav Arora's family was attacked, his father cowered in his car, video sparked outrage - Hindi Filmibeat

अभिनव अरोड़ा के परिवार पर हुआ जानलेवा हमला, दुबककर कार में बैठे रहे पिता, Video ने काटा बवाल

Abhinav Arora Family Attack: बाल आध्यात्मिक कथाकार अभिनव अरोड़ा के परिवार के साथ एक ऐसी घटना हुई है जो कि डराने वाली है। पता चला है कि भीड़ के द्वारा उनकी कार में तोड़फोड़ की गई जिसका भयानक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Abhinav Arora

गौरतलब है कि इस दौरान वो दिल्ली के तिलक नगर स्थित मॉल रोड पर थे। इस दौरान अभिनव के पिता और उनका परिवार मौजूद था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही सामने आया लोग जानना चाहते हैं कि आखिर क्योंक अभिनव अरोड़ा के परिवार पर हिंसक हमला हुआ और कार को तोड़ दिया गया।

क्या था पूरा मामला?

रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनव अरोड़ा के पिता सिंगला रेस्टोरेंट के पास कार चला रहे थे और इस दौरान उनकी टक्कर एक बाइक से हो गई थी। टक्कर हालांकि मामूली ही थी लेकिन भीड़ भाड़ वाले इलाके में होने को लेकर इसने एक बड़ी झड़प का रूप ले लिया।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार के बाहर लोग शोर मचाते हुए नजर आ रहे हैं और कार में तोड़फोड़ कर रहे हैं। इस दौरान अभिनव का परिवार शांति से कार के अंदर बैठा हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि इस टक्कर के बाद हमलावरों ने भारी धातु का कंगन उठाया और उससे कार का बोनट तोड़ दिया और खिड़कियां चकनाचूर कर दीं। जानलेवा हमले के बीच परिवार ने कार नहीं खोली।

कार में नहीं थे अभिनव अरोड़ा

रिपोर्ट्स की मानें तो कार में उस वक्त अभिनव अरोड़ा मौजूद नहीं थे। इस दौरान उनके पिता और बाकी परिवार वाले थे। परिवार और पुलिस दोनों ने कंफर्म किया है कि उस वक्त कार में अभिनव अरोड़ा नहीं थे। अभिनव अरोड़ा के इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को साझा किया गया है और लिखा, ''जलते घर को देखने वालों, फूस का छप्पर आप का है। आग के पीछे तेज़ हवा है, आगे मुक़द्दर आप का है, उसके क़त्ल पे मैं भी चुप था, अब मेरा नंबर आया। मेरे क़त्ल पे आप भी चुप हैं, अगला नंबर आप का है।'' इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है...

Read more about: abhinav arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X