इंस्टाग्राम अकाउंट बैन होने के बाद स्कूल जाने लगे Abhinav Arora? वीडियो देख लोग बोले- फ़र्क़ तो पड़ा...

Abhinav Arora Viral Video: 10 साल के आध्यात्मिक कंटेंट क्रिएटर अभिनव अरोड़ा दिल्ली के रहने वाले हैं और आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले उनके परिवार को साइबर बुलिंग और गंभीर धमकियों का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं अभिनव अरोड़ा का कुछ वक्त पहले आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट भी बैन कर दिया गया।
लेकिन अब इसी बीच अभिनव अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। अभिनव के इस वायरल हो रहे वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि वह सो रहे होते हैं और उनको सपने आ रहे होते हैं कि बच्चे उनका मजाक उड़ा रहे हैं कि वह स्कूल नहीं जाते हैं।
इस वायरल वीडियो में आगे देखने के लिए मिला कि अभिनव अरोड़ा अचानक से नींद से उठा जाते हैं। बाद में वह बिस्तर से उठकर ब्रश करते हैं। फिर ठाकुर जी की पूजा करते हुए नजर आते हैं। बाद में अभिनव अरोड़ा स्कूल की ड्रेस पहन कर तैयार हो जाते हैं। अंत में वह एक अलमारी से स्कूल बैग निकालते हैं।
वायरल वीडियो में वह कहते हुए नजर आते हैं कि "आज हमें बहुत पढ़ाई करनी है।" बाद में वह बैग लेकर घर से स्कूल के लिए रवाना हो जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह वीडियो उन्होंने एक बैग के प्रमोशन के लिए बनाया है। आज लेकिन यह वीडियो देखने के बाद में अब काफी सारे लोग एक बार फिर से अभिनव अरोड़ा का मजाक उड़ाते हुए नजर आए।
अभिनव अरोड़ा की इस वायरल हो रही वीडियो पर लोग लगातार तरह-तरह के कमेंट करते हुए देखे जा सकते हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि आखिरकार इसने स्कूल जाना शुरू कर दिया। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लगता है कि भाई यह तो एडवर्टाइजमेंट कर रहा है। एक दूसरा यूजर कमेंट करता है कि बैक के प्रमोशन में इसको स्कूल के कपड़े पहनने तो सिखा दिए।


Click it and Unblock the Notifications











