Video: 'वृन्दावन की ऐसी-तैसी कर दी...', लठमार होली खेलने पहुंचे अभिनव अरोड़ा, बरसाना के लोगों ने किया विरोध

Abhinav Arora Trolled By Barsana Peoples

Abhinav Arora Trolled By Barsana Peoples: वृंदावन के बाल संत और मशहूर यूट्यूबर अभिनव अरोड़ा एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। पहले उनका इंस्टाग्राम भी बैन कर दिया गया था। लेकिन अब मथुरा के बरसाना में अभिनव अरोड़ा को वहां के लोगों द्वारा काफी ज्यादा खरी-खोटी सुनाई गई है और साथ ही उनका विरोध भी किया गया है।

अभिनव अरोड़ा से जुड़ा हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस दौरान वहां के बृजवासी उनसे विरोध करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि "वहां के लोग उनसे कह रहे हैं कि अंदर चल, तुमने पूरे वृंदावन की ऐसी की तैसी कर दी है। तुम पर कुछ काम नहीं है।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभिनव अरोड़ा बरसाना की लठमार होली खेलने के लिए वहां पर पहुंचे थे और इसी दौरान वहां के लोगों ने उनका विरोध किया। यहां पर अभिनव अरोड़ा भी हाथ जोड़कर भीड़ से बचते हुए नजर आए हैं। लगातार उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ देखा जा रहा है और काफी सारे लोग बरसाना के लोगों का यह व्यवहार पसंद नहीं कर रहे हैं तो कुछ नहीं इसको सही भी कहा है।

बताते चलें कि बाल संत के नाम से सोशल मीडिया पर मशहूर हुए अभिनव अरोड़ा को जगतगुरु रामभद्राचार्य ने भी मंच से नीचे कर दिया था। इसके बाद से ही लगातार वह चर्चा में आ गए थे। दरअसल रामभद्राचार्य ने अभिनव अरोड़ा को मूर्ख कहा और मंच से नीचे उतार दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ था।

कुछ वक्त पहले अभिनव अरोड़ा का सोशल मीडिया अकाउंट बैन भी हो गया था। लेकिन अब एक बार फिर से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं और बरसाना लठमार होली खेलने पहुंचने पर भी उनका काफी खरी-खोटी सुनाने को मिली है। अब लगातार वहां के लोगों के विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: abhinav arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X