अमेरिकी रैपर Travis Scott के कॉंसर्ट में उछलते हुए दिखे 'बाल संत' अभिनव अरोड़ा, भड़के लोग बोले- 'कृष्ण भक्ति'

Abhinav Arora Travis Scott Concert: अभिनव अरोड़ा को इंडिया में "बाल संत" से जाना जाता है। कुछ समय पहले वो अपने वीडियोज को लेकर खबरों में आए थे और इसके बाद कई न्यूज चैनलों में उनको बुलाया गया था।
लेकिन इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस वीडियो में अभिनव अरोड़ा को एक कॉंसर्ट में देखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि अभिनव अरोड़ा इस दौरान अमेरिकी रैपर ट्रैविस स्कॉट के शो में नजर आ रहे हैं।
जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा है, ''मुझे फड़क नहीं पाता जमाना क्या कहता है।''
कॉंसर्ट में बाल संत
इस वीडियो में देख सकते हैं कि अभिनव अरोड़ा इस वीडियो में हरे रंग की शर्ट में दिख रहे हैं। किसी ने उनका वीडियो शेयर किया है और देखते ही देखते ये आग की तरह वायरल होने लगा। किसी ने उनका वीडियो बनाया है और जैसे ही अभिनव मोबाइल की तरफ देखते हैं तो चेहरा घुमा लेते हैं। बता दें कि अभिनव अरोड़ा को शायद पता भी नहीं होगा कि उनका वीडियो इस तरह से वायरल जाएगा। फिलहाल उनको अब बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है और कुछ लोग तो उनको पाखंडी तक कह रहे हैं। धार्मिक वीडियो को लेकर मशहूर अभिनव अरोड़ा बुरी तरह फंस चुके हैं।
ऐसे ट्रोल कर रहे हैं लोग?
लोगों ने पहले भी अभिनव को काफी ट्रोल किया है। इस वीडियो में उनको लेकर एक यूजर ने लिखा, ''कृष्ण भक्ति में लीन।'' एक ने लिखा, ''ये यहां क्या कर रहा है।'' एक यूजर ने लिखा, ''स्कूल के अलावा इसे हर जगह जाना होता है।'' एक ने लिखा, ''अरे ट्रैविस भाई जरा राधे-राधे कर दो ये मोटा पगला जाएगा।'' एक ने लिखा, ''करियर चेंज कर रहा है शायद।'' इस तरह से लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications