Saiyaara देख थिएटर में ही बेहोश हुआ युवक? Viral Video से दहशत में लोग, पूछा- 'फिल्म देखने जाएं या नहीं..'

The Man fainted after seeing Saiyaara- मोहित सूरी की फिल्म सैयारा ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है। लोगों को फिल्म काफी पसंद आ रही है और थिएटर्स में जाकर इस रोमांटिक कहानी को लोग एंजॉय कर रहे हैं।
इस फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत की है। लोगों को फिल्म इतनी पसंद आ रही है कि सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ कर रहे हैं। लेकिन इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया है।
कहा जा रहा है कि सैयारा देखते देखते एक दर्शक थिएटर में ही बेहोश हो गया है। हालांकि ऐसा क्यों हुआ और क्या ये वीडियो सच है? इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लोगों की मानें तो फिल्म की कहानी देखकर इसका ऐसा हाल हुआ है।
सच या नाटक?
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि स्क्रीन पर कोई फिल्म खत्म हुई है और कुर्सी पर एक शख्स बेसुध हालत में पड़ा हुआ है। लोग उसको जगाने की कोशिश कर रहे हैं। इस पोस्ट में सैयारा लिखा हुआ है और इमोशनल डैमेज भी लिखा गया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि ये वीडियो सैयारा की स्क्रीनिंग का ही है। ये भी क्लियर नहीं हो पा रहा है कि सच में फिल्म देखकर इस लड़के को सदमा लगा है या फिर कोई और कारण है। इसके पहले भी ऐसे कई वीडियोज फिल्म के दौरान सामने आ चुके हैं और यही कारण है कि लोग इसको सीरियस नहीं ले रहे हैं। यशराज फिल्म्स की इस फिल्म में काफी दम है इसमें कोई दो राय नहीं है।
लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''भाई बता देखूं या किसी और को टिकट दे दूं रात का शो है।'' एक ने लिखा, ''बहुत अच्छी फिल्म है सब देख लो।'' एक ने लिखा, ''ये एक नया ट्रेंड आया है मार्केट में।'' एक ने लिखा, ''शुरु नौटंकी।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











