'तड़पाओगे, तड़पा लो..' शिवलिंग के साथ रीलबाज औरत की इस हरकत पर भड़के लोग, रील के बुखार से मर्यादा हुई तार तार!

Reel with Shivling

Reel with Shivling- रील के चक्कर में लोग अपनी मर्यादा तक से खेल जाते हैं। कब, कहां और किसके साथ रील बनानी है अब लोगों को फर्क नहीं पड़ता है। कई बार को पुरुष तो कई बार महिलाएं ऐसी हरकत करती हैं कि लोग हैरान हो जाते हैं।

इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक रीलबाज औरत ने शिवलिंग को भी नहीं छोड़ा। सावन के महीने में महादेव मंदिर में रील बनाती इस महिला को देखकर लोग हैरान हैं। इस वक्त एक गाना काफी ट्रेंड हो रहा है, 'तड़पाओगे, तड़पा लो..' इस गाने पर पहले महिला रील बनाती रहती है और शिवलिंग की ओर इशारा करती है। इसके बाद वो अचानक से शिवलिंग को छूती है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद भक्तों में गुस्सा है और इस औरत पर पुलिस केस तक करने की मांग की जा रही है। बता दें कि महिला ने सलवार सूट पहना है और सिर पर दुपट्टा भी डाला हुआ है। पीछे खड़े लोग उसको बार बार देख रहे हैं। महिला की हरकत देखकर ऐसा लग रहा है कि वो कुछ गलत नहीं कर रही है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस तरह की रील्स का वायरल होना अब आम बात है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

लोग गुस्से में हैं और लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''ये पूजा कर रही है या रील बनाने के लिए गई है।'' एक ने लिखा, ''क्या नाटक है।'' एक ने लिखा, ''बेशर्म औरत पर केस होना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''इसको खौलते तेल में डालो।'' एक ने लिखा, ''रीलर्स की एंट्री पर बैन होना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''थोड़ी शर्म कर लो।''

इस तरह से लोग भड़कते हुए कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि ये वीडियो कहां से सामने आया है ये पता नहीं चल पाया है लेकिन लोगों का गुस्सा देखने लायक है। देखिए वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X