पूल में नहाती सीमा हैदर के साथ सचिन ने कर दी ऐसी हरकत? लोग बोले- 'मजे तो तेरे ही हैं बेटा..'
Seema Haider Swimming Pool Video: सीमा हैदर और सचिन मीणा पूरी तरह से सोशल मीडिया पर निर्भर हैं। सीमा कंटेंट बनाती हैं और सचिन उनका साथ देते हैं। इस तरह से वो काफी मशहूर हो गए हैं और लोग उनको पसंद भी करते हैं।

अपने घर से अक्सर सीमा हैदर ब्लॉग बनाती हैं और उसको यूट्यूब पर अपलोड करती हैं। लेकिन अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों एक स्वीमिंग पूल में नजर आ रहे हैं।
काफी समय के बाद सीमा हैदर और सचिन मीणा ने इस तरह की वीडियो साझा की है जोकि आग की तरह वायरल हो रही है। सीमा काफी खुश नजर आ रही हैं और सचिन मीणा भी साथ में मस्ती करते दिख रहे हैं।
पूल में सीमा- सचिन की मस्ती
सीमा हैदर और सचिन मीणा इस वीडियो में कई तरह की हरकतें कर रहे हैं। कभी वो गाने पर लिपसिंक कर रहे हैं तो कभी पानी में गिर रहे हैं। ट्यूब में हवा भरकर उन्होंने अपनी छोटी सी नाव भी बनाई हुई है। इसके अलावा सचिन मीणा सीमा हैदर को नीचे गिरा देते हैं। दोनों को इस तरह से देखकर फैंस कमेंट्स करने से खुद को नहीं रोक पाए हैं। सीमा हैदर ने इस दौरान सलवार सूट पहना हुआ है और हरियाणवी गाने पर मस्ती करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब सीमा हैदर और सचिन मीणा एक साथ रोमांटिक होते दिखे हैं। सचिन मीणा के प्यार में सीमा हैदर पाकिस्तान से चलकर इंडिया आ गई थी और अब वो सचिन मीणा के साथ शादी करके रह रही है।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने ढेरों कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''आप दोनो में हमेशा ऐसे ही मोहब्बत रहे भाई।'' एक ने लिखा, ''वीडियो के चक्कर में अभी सर दीवार से लगता एक बार में वायरल हो जाता।'' एक ने लिखा, ''बेटा मजा तो तू ही ले रहा है।'' एक ने लिखा, ''फेस तो साफ-साफ दिखाई दे रहा है।'' एक ने लिखा, ''जब सैम्पल ही पाकिस्तान का से लाया हुआ हैं,,तो सूरत तो चंदा में ही दिखेगा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
