..................... A Muslim woman deputy jailer fell in love with a Hindu prisoner and married - Hindi Filmibeat

सजा काट रहे हिंदू कैदी के प्यार में पड़ी मुस्लिम महिला डिप्टी जेलर, जेल से बाहर निकलते ही की शादी

Prisoner- jailer marriage: कहते हैं मोहब्बत किसी से भी, कही भी और कभी भी हो सकती है। ये ना धर्म देखती है ना ही जाति, ना मजहब देखती है ना ही रिश्ते। ऐसा ही कुछ सामने आया छतरपुर में जो कि हैरान करने वाला है।

Prisoner- jailer marriage

आम तौर पर जब कैदी जेल में होता है तो जेलर के द्वारा उसको डांट ही प़ड़ती है और सख्ती की जाती है। लेकिन अब एक ऐसी शादी सामने आई है जिसकी स्टोरी जानकर लोगों ने दातों तल उंगली दबा ली है। ये कहानी एक हिंदू पुरुष कैदी और मुस्लिम महिला डिप्टी जेलर की है।

Also Read
आम्रपाली दुबे टीवी पर काटेंगी बवाल, भोजपुरी फिल्म 'लाखों में एक पवले बनी हम बहुरानी' का इस दिन होगा प्रीमियर
आम्रपाली दुबे टीवी पर काटेंगी बवाल, भोजपुरी फिल्म 'लाखों में एक पवले बनी हम बहुरानी' का इस दिन होगा प्रीमियर

बता दें कि सजा काटने के दौरान उन दोनों में मोहब्बत हुई और अब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पता चला है सजा खत्म होते ही जैसे कैदी बाहर निकला तो दोनों ने शादी कर ली। इस स्टोरी को लेकर लोग बात कर रहे हैं और शायद ही आपने इसके पहले इस तरह की कोई कहानी सुनी होगी।

हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी

पुरुष कैदी हिंदू है और महिला जेल मुस्लिम, लेकिन शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई है। कैदी का नाम धर्मेंद्र है जबकि महिला डिप्टी जेलर का नाम फिरोजा खातून है। गौरतलब है कि धर्मेंद्र का काफी लंबी सजा हुई थी लेकिन सिर्फ 14 साल की सजा काटने के बाद उनको इसलिए रिहा कर दिया गया क्योंकि उनका आचरण काफी अच्छा था। अब फिरोजा और धर्मेंद्र की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों के लुक्स को लेकर देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर ढेर सारे कमेंट्स भी किए हैं। खबरों में आने के बाद इस शादी की हर जगह चर्चा हो रही है।

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

शादी की तस्वीरों पर लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''अब तो जेल जाने में भी स्कोप है।'' एक ने लिखा, ''अब हम क्या बिगडे हैं हो सकता है कैदी यूपीएससी का एस्पिरेंट हो।'' एक ने लिखा, ''कैदी ने महिला जेलर को भी पटा लिया।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: viral trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X