'मदीना' पहुंचे मुस्लिम शख्स ने Premanand Maharaj के लिए की ऐसी दुआ, खिल गए लोगों के चेहरे, शानदार वीडियो

Premanand Maharaj Madina Pray: प्रेमानंद महाराज को लेकर कितना पसंद करते हैं ये उनको बीमार होने से बाद से सोशल मीडिया पर दिख रहा है। क्या हिंदू क्या मुसलमान.. हर धर्म के लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता में हैं और अब जो वीडियो सामने आया है वो तो आपको हैरान करने के लिए काफी है।
इस वीडियो में एक मुस्लिम व्यक्ति नजर आ रहा है जो कि सीधे मदीने से ही प्रेमानंद महाराज के लिए प्रार्थना कर रहा है। जी हां, सफेद कुर्ता और सिर पर टोपी लगाए ये मुस्लिम मदीने में है और मोबाइल पर प्रेमानंद जी महाराज की तस्वीर दिखाकर उनकी बीमारी को लेकर बात कर रहा है। इंडिया में ये तस्वीर आग की तरह वायरल हो रही है।
मुस्लिम व्यक्ति ने की ऐसी दुआ
प्रेमानंद महाराज के लिए मदीने में खड़े इस शख्स ने कहा, ''ये हमारे प्रेमानंद जी हैं और हिंदुस्तान के बहुत ही अच्छे इंसान ये हैं। अभी हमें पता चला है कि ये बीमारी हालत में है तो हम गुंबदे खिजरा से ये दुआ करते हैं कि अल्लाह उनको जल्द से जल्द सेहत और तंदुरुस्ती अता फरमाए। हम हिंदुस्तान से हैं और हम इनको पसंद करते हैं, सच्चे अच्छे इंसान हैं ये।''
मुस्लिम व्यक्ति ने आगे कहा, ''हम इलाहाबाद से हैं जहां से गंगा जमुनी तहजीब बहती है। इस वक्त मदीने से दुआ हिंदू भाई के लिए कर रहे हैं। ना हिंदू ना मुसलमान सिर्फ इंसान होना चाहिए सच्चा नेक इंसान होना चाहिए। अल्लाह उनको सेहत अता फरमाए आमीन।'' इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं और उनकी तारीफ की जा रही है।
लोगों ने क्या कहा?
इस वीडियो को देखकर लोग खुश हो रहे हैं भाईचारे की मिसाल पेश करने के लिए बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''दिल खुशी से भर गया आपकी वीडियो देख कर।'' एक ने लिखा, ''भारत बिना राजनीति के ऐसा ही है।'' एक ने लिखा, ''महाराज जी एक ऐसे इंसान है जिनका इज्जत हर धर्म का इंसान करता है।'' एक ने लिखा, ''मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना।।।। हिंदी हैं हम वतन है हिंदुस्तान हमारा।'' आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications