..................... A Muslim man washed his hand and rinsed his mouth in golden temple Amritsar, seeing video people shocked - Hindi Filmibeat

स्वर्ण मंदिर के सरोवर में मुस्लिम युवक ने की ऐसी हरकत की मचा बवाल! VIDEO देख आग बबूला हुए लोग...

यूं तो आए दिनों सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है कभी किसी की गाने बजाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है तो कभी किसी के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाता है, लेकिन फिलहाल तो पंजाब के अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर के सरोवर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जो भी इस वीडियो को देख रहा है उसके तो होश ही उड़ गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मुस्लिम युवक सरोवर में हाथ-पैर धोता है फिर कुल्ला करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

Viral video

दरअसल पंजाब के अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर के सरोवर का महत्त्व सिखों में बहुत माना जाता है यह सरोवर 'श्री हरिमंदिर साहिब' का गहरा महत्व रखता है। इसे ज्यादातर लोग अमृत सरोवर के नाम से भी जानते हैं। सिखों में मान्यता है की अगर कोई इस सरोवर में स्नान करेगा तो उसके सारे पाप नष्ट हो जाएंगे और उनकी आत्मा शुद्ध हो जाती है।

लेकिन फिलहाल तो सोशल मीडिया पर एक मुस्लिम युवक का शर्मनाक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसे देख लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा है। बता दें कि वायरल हो रहे इस वीडियो में यह मुस्लिम युवक सरोवर में हाथ धोते और उसी सरोवर में कुल्ला करते नजर आ रहा है। इसी सरोवर में सिख श्रद्धालु स्नान करते है फिर मंदिर कि परिक्रमा करते है। वीडियो सामने आते ही स्थानीय प्रशासन और SGPC ने इस घटना पर ऐतराज़ जाहिर किया है।


SGPC के अफसर ने अपने बयान में क्या कहा ?

SGPC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने वायरल हो रहे वीडियो को लेकर कहा की इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है यह स्वर्ण मंदिर की मर्यादा का उलंघन है। अधिकारी ने आगे कहा की स्वर्ण मंदिर एक धार्मिक स्थल है। जहां हर किसी को नियमों और यहां की परम्पराओं का पालन करना जरूरी है उन्होंने यह भी स्पष्ट किया की मंदिर में वीडियो बनाना और रील शूट करना पहले से ही मना है। वहीं प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से गुहार की है कि वह स्वर्ण मंदिर की पवित्रता का सम्मान करें।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X