सीने में प्रेमानंद महाराज की तस्वीर चिपकाए दरगाह पहुंचा मुस्लिम शख्स, लगातार जारी हैं दुआएं

Muslim Pray

Muslim Pray for Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज को लेकर जो दीवानगी छाई हुई है वो किसी से छिपी नहीं है। उनकी बीमारी के साथ साथ पूरे देश में भक्तों और उनके चाहने वालों के द्वारा प्रार्थनाएं शुरु हो जाती हैं।

हैरान वाली बात तो ये है कि इस लिस्ट में कई मुसलमान भी शामिल हैं जो कि उनको पसंद करते हैं। कुछ दिनों पहले आपने देखा होगा कि कैसे मक्का मदीना से लेकर ख्वाजा अजमेरी की दरगाह में प्रेमानंद महाराज के लिए दुआएं की गईं थीं।

लेकिन अब एक बार फिर से एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में भी कुछ ऐसा नजर आया है जो कि प्रेमानंद महाराज प्रति मोहब्बत को उजागर करने के लिए काफी है।

मुस्लिम शख्स ने की प्रार्थना

वायरल हो रही इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक मुस्लिम व्यक्ति है जो कि अपने सीने पर प्रेमानंद जी महाराज की तस्वीर को चिपकाकर दुआ मांगने पहुंचा है। खबरों की मानें तो ये शख्स पहलवान बाबा की दरगाह पर पहुंचा था और प्रेमानंद महाराज के लिए प्रार्थना की कि वो जल्दी से स्वस्थ हो जाएं। जैसे ही तस्वीर सामने आई लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर इस शख्स को लेकर कमेंट्स आ रहे हैं। हालांकि कुछ मुस्लिम उनका विरोध कर रहे हैं और ऐसा ना करने के लिए कह रहे हैं। प्रेमानंद महाराज हमेशा अपने ईष्टों की प्रार्थना के लिए सभी से कहते हैं और अपना धर्म किसी गौर मजहब वाले पर नहीं थोपते।

लोग कर रहे हैं रिएक्ट

इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''प्रेमानंद जी सभी को एक समान मानते हैं।'' एक ने लिखा, ''ऐसे आचरण रखो कि सभी धर्मों का प्यार और इज्जत मिले। राधे राधे।'' एक ने लिखा, ''अच्छा इंसान को सभी धर्म के लोग मानते हैं जैसे अब्दुल कलाम जी प्रेमानंद महाराज जी।'' एक ने लिखा, ''लाइफ में फर्स्ट टाइम मुस्लिम लोगों ने किसी संत को इतना प्यार दिया है।''

Read more about: Premanand Maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X