प्रेमिका की शादी में Kabir Singh बना प्रेमी, स्टेज पर चढ़कर दूल्हे को जड़े तमाचे, Video Viral

Real Life Kabir Singh Slapped Groom- कबीर सिंह फिल्म तो सभी ने देखी ही होगी? इस फिल्म में शाहिद कपूर ने जिस तरह के आशिक का किरदार निभाया था वैसा कोई शायद ही रियल लाइफ में आपको मिलेगा।
अगर आपसे कहा जाए कि एक रियल लाइफ कबीर सिंह का वीडियो भी सोशल मीडिया पर इस वक्त वायरल हो रहा है तो आपका रिएक्शन क्या होगा? दरअसल एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां प्रेमिका की शादी के मौके पर एक आशिक ने हंगामा कर दिया और दूल्हे की पिटाई कर दी।
इस दौरान दुल्हन भी चौंक गई और मदद के लिए खड़ी हो गई। अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और लोग हैरानी से कई तरह के सवाल कर रहे हैं।
पहले खिंचाई फोटो, फिर कर दिया हमला
वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि प्रेमी पहले स्टेज पर चढ़ा था और उसने दुल्हा दुल्हन के साथ तस्वीर क्लिक करवाई थी। इसके बाद वो दूल्हे से मिलने गया और अचानक उसपर हमला कर दिया। प्रेमी ने प्रेमिका के दूल्हे पर तमाचे बरसाना शुरु कर दिया।
इस दौरान दुल्हन भी उठी और उसको हटाने का प्रयास किया। बाद में घर के लोग आ गए और प्रेमी को जमकर पीटा। अब रियल लाइफ कबीर सिंह के इस वीडियो को देखकर लोगों ने कई तरह की बातें करना शुरु कर दिया है। ये वीडियो भीलवाडा राजस्थान का है जहां प्रेमी ने इस तरह से शादी में बवाल काटा है।
दूल्हे की क्या गलती?
इस वीडियो को देखकर लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं और सब बस एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर इसमें दूल्हे की क्या गलती है। एक ने यूजर ने लिखा, ''खुद की जिंदगी बर्बाद कर ली। लड़की गई, दोस्त हमेशा मज़ाक उड़ाएंगे, शादी वालों ने खूब कुटाई की होगी और पुलिस वाले भी अपना मज़ा लेंगे।'' एक ने लिखा, ''शादी और तलाक एक ही दिन में।'' एक ने लिखा, ''बेचारे दूल्हे की क्या गलती है।'' एक ने लिखा, ''माता-पिता को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











