'100 रुपए में पूरा मनोरंजन करूंगी..' लड़की ने कैब ड्राइवर को दिया ऐसा ऑफर, कार के अंदर से वीडियो वायरल
Girl Cab Driver 100 Rupess: सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियोज सामने आते रहते हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी होते हैं। हाल ही में एक डिलिवरी बॉय की वीडियो सामने आई थी जिसमें दोस्त लड़की ने लड़के मजाक बनाया था। बाद में पता चला कि वो स्क्र्प्टेड है।

लेकिन अब एक वीडियो सीधे कैब से सामने आ रहा है जिसमें एक लड़की कैब ड्राइवर को ऐसा ऑफर देती हुई नजर आ रही है जिसको देखकर आपल अपना सिर पकड़ने वाले हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पीछे बैठी लड़की कैब ड्राइवर से महज 100 में कुछ ऐसा ऑफर देती नजर आ रही है कि ड्राइवर भी हैरान हैं।
कैब के अंदर हुईं ये बातें
वीडियो में एक लड़की और कैब ड्राइवर दिखाई दे रहा है। मालूम पड़ता है कि इस वीडियो को खुद इस लड़की ने ही रिकॉर्ड किया है। कैब ड्राइवर से वो कहती है, ''भैया आपको एंटरटेनमेंट देंगे तो आप 100 रुपए कम करेंगे क्या? बोलिए तो, नहीं? क्यों? हम लोग बहुत अच्छे से एंटरटेनमेंट देंगे आपको।''
ये बात सुनकर कैब ड्राइवर हैरान है और वो वीडियो में आना नहीं चाह रहा है। वो बार बार हाथ लगा रहा है ताकि उसका चेहरा ना दिखे। इस कार में ये लड़की अकेली नहीं थी बल्कि उसके साथ और भी लड़कियां थीं। वीडियो के सामने आते ही ये आग की तरह वायरल हो रहा है। लड़की की इस हरकत पर लोग भड़क रहे हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''अगर इस वीडियो में जेंडर उल्टा होता तो अब तक बड़ा बवाल मच चुका होता। लेकिन अगर लड़कियां ऐसा कर रही हैं तो मज़ा आ रहा है। बहुत दुख की बात है कि यही नया भारत है। सरकार को ऐसी चीजों पर रोक लगा देनी चाहिए।'' एक ने लिखा, ''ये तो बिलकुल बकवास है इस तरह के वीडियो को सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''भैया बोला और ये सब।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











