जलती चिता के सामने बेशर्म लड़की ने बनाई ऐसी राल, भड़क गए लोग, बोले- 'चैन से मरने भी नहीं देती..'

The Girl Reel in the crematorium- रील्स के इस दौर में लोग चंद व्यूज के लिए सबकुछ करने के लिए तैयार हो जाते हैं। वो ना तो जगह देखते हैं और ना सिचुएशन.. ऐसे लोगों को सिर्फ रील्स बनानी है और वायरल होना है।
इस वक्त ऐसा ही कुछ सामने आया और एक बेशर्म लड़की ने श्मशान तक को नहीं छोड़ा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की का साड़ी पहनकर रील बनाते हुए देखा जा सकता है।
इस रील में पीछे एक चिता भी जलती हुई नजर आ रही है। हालांकि लड़की बेहद खुश है और लगातार एक्टिंग कर रही है। shivpurimpindia नाम के एक पेज पर इस वीडियो को साझा किया है और लोग इस वीडियो को देखकर भड़क गए हैं।
लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
श्मशान में रीलबाज लड़की की इस हरकत को देखकर लोग जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। एक ने लिखा है, ''आज पता चला असली कारण औरतों को शमसान जाना क्यों मना है।'' एक ने लिखा, ''मरने वाला कह रहा होगा, चैन से मरने भी नहीं देती।'' एक ने लिखा, ''लोगों की बदतमीजियां इतनी बढ़ चुकी है कि शमशान घाट तक को नहीं छोड़ रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''वह दिन दूर नहीं जब दीवारों पे लिखा मिलेगा कि रील बनाने की आदत छुड़वाए :-- मिले हर बुधवार पुराने बस स्टैंड के पीछे।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications