Raja Raghuvanshi के घर में घुसा फर्जी पुलिसवाला, क्या थी मंशा? हुआ ये अंजाम!

Fake Police Officer in Raja Raghuvanshi House- राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी को लेकर अक्सर चर्चा होती है। एक बार फिर से राजा रघुवंशी को लेकर चर्चा हो रही है लेकिन इस बार सोनम की वजह से नहीं बल्कि एक फर्जी पुलिसवाले की वजह से उनका नाम सुर्खियों में आया है।
खबरें हैं कि व्यक्ति राजा रघुवंशी के घर में पुलिसवाला बनकर पहुंचा और राजा की मां से मुलाकात की थी। उसका कहना था कि वो राजा को जानता था इसलिए यहां आया है। राजा की मां ने इस बात की जानकारी सचिन रघुवंशी को दी तो सचिन ने कुछ पूछताछ की।
इसमें उसने पुलिसवाले से आई भी मांगी। जब वो सही से किसी बात का जवाब नहीं दे पाया तो सचिन ने पुलिस स्टेशन में सूचना था और वो फर्जी पुलिसवाला गिरफ्तार कर लिया गया।
खुद को बताया आरपीएफ जवान
सचिन के घर में घुसे उस बहरूपिए पुलिसवाले का नाम बजरंग लाल है और उसने खुद आरपीएफ इंस्पेक्टर बताया था। सचिन की माने तो उसका कहना था कि वो दिल्ली में पदस्थ है और इसके पहले वो उज्जैन में था तो राजा से उसकी मुलाकात हुई थी। इसीलिए वो यहां आया है। इस खबर के सामने आने के बाद बवाल मचा हुआ है और लोग इस शख्स की हिम्मत को लेकर बातें कर रहे हैं। हालांकि इसके पीछे उस पुलिसवाले की मंशा क्या थी इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
राजा रघुवंशी की हत्या तो आज कई महीने हो गए हैं। बता दें कि उसकी नई नवेली पत्नी सोनम रघुवंशी ने हनीमून के दौरान राजा की हत्या अपने आशिक और उसके दोस्तों के साथ करवाई थी। इस घटना ने फिर से एक बार अरेंज मैरिज पर सवाल खड़े कर दिए थे। बता दें कि सोशल मीडिया पर सोनम को लेकर अक्सर बातें होती हैं और लोग ट्रोल करते हैं। फिलहाल सोनम जेल में है।


Click it and Unblock the Notifications