..................... 8 children, lived in a live-in relationship for 70 years, now an elderly couple got married - Hindi Filmibeat

8 बच्चे, 70 साल तक रहे लिव इन रिलेशनशिप में, अब इस उम्र में बुजुर्ग दंपत्ति ने रचाई शादी!

viral video

Live-in relationship for 70 years- देश दुनिया में कई ऐसा घटनाएं होती हैं जो कि लोगों को हैरान करने के लिए काफी होती हैं। इस वक्त एक ऐसा ही किस्सा राजस्थान के डूंगरपुर के एक गांव से सामने आया है।

आज भले ही इंडिया में लिव-इन-रिलेशनशिप को लेकर लोग आगे बढ़ रहे हैं लेकिन एक ऐसा किस्सा है जो कि 70 साल पहले ही घटा था। जी हां, खबरें हैं कि एक 90 साल की बुजुर्ग महिला और 95 साल के बुजुर्ग पुरुष ने शादी रचाई है।

जी हां, दोनों पिछले 70 सालों से एक दूसरे के साथ बिना शादी के रह रहे थे। आज की भाषा में इसको लिव इन रिलेशनशिप कहा जाता है जिसको समाज का एक तबका पसंद नहीं करता है।

ये अनोखी शादी राजस्थान में खुद इन दोनों के बच्चों ने कराई है। खबरें हैं कि इस बुजुर्ग कपल के करीब 8 बच्चे हैं। महिला का नाम जीवली देवी है जो कि 70 साल पहले अपने मौजूदा पति के साथ रहने लगीं थीं। इतने समय में नके चार बेटे और दो बेटियां हैं। अब इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।

बच्चों को कुछ समय पहले ही पता चला था कि उनके माता पिता शादी करने चाहते हैं। इसी वजह से पूरी रीति-रिवाज से शादी हुई। इस दौरान हल्दी, मेहंदी, बिंदोरी जैसी सभी रस्में निभाई गई। डीजे भी बजा और गांव वालों ने डांस किया।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस तस्वीर के सामने आते ही लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''इस प्यार को क्या नाम दूं।'' एक ने लिखा, ''इसको कहते हैं सच्ची मोहब्बत।'' एक ने लिखा, ''इनके कोई कमी नहीं हैं सब बेटे- बेटियां और सब सरकारी नौकरी में हैं। सबकी सहमति से अब विवाह करवा रहे हैं।'' इस तरह से लोग सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X