19 मिनट के वीडियो के बाद अब 50 मिनट का 'सीजन-5'? MMS को लेकर सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
50 minute Season 5 viral video Controversy: सोशल मीडिया पर इन दिनों 19 मिनट के वायरल वीडियो विवाद से जुड़ी एक नई अफवाह तेजी से फैल रही है। Instagram, Telegram और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म्स पर दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो का एक 50 मिनट का सीजन-5 वर्जन भी मौजूद है। इन अफवाहों की वजह से कई यंग इंफ्लुएंसर्स एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

19 मिनट का वीडियो कैसे हुआ वायरल
इस महीने की शुरुआत में एक 19 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दावा किया गया कि इसमें बंगाली यूट्यूबर Sofik SK और उनकी गर्लफ्रेंड Dustu Sonali नजर आ रहे हैं। वीडियो के फैलते ही इसके छोटे-छोटे क्लिप्स भी शेयर होने लगे और लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि इसका पूरा वीडियो भी लीक हो चुका है।
Sweet Zannat का नाम क्यों जुड़ा
विवाद के बीच मेघालय की इंफ्लुएंसर Sweet Zannat (Sweet Jannat) को भी गलत तरीके से इस मामले में घसीट लिया गया। सोशल मीडिया पर यह झूठा दावा किया गया कि वही वीडियो में दिखने वाली लड़की हैं। बाद में जांच में साफ हो गया कि वीडियो AI से बनाया गया डीपफेक है और Sweet Zannat का इससे कोई लेना-देना नहीं है।
50 मिनट के 'सीजन-5' की अफवाह
19 मिनट वाले वीडियो के कुछ हफ्तों बाद सोशल मीडिया पर नए पोस्ट्स सामने आए। इनमें कहा गया कि इसी मामले से जुड़ा 50 मिनट का नया वीडियो, यानी 'सीजन-5', लीक हो गया है और इसमें एक 'नई लड़की' दिखाई देती है। ये दावे खासतौर पर Govind Kahar नाम के Instagram अकाउंट और हाल ही में बने 'Money' नाम के YouTube चैनल से फैलाए गए।
एक्सपर्ट्स ने बताया सच्चाई
इन दावों को लाखों लोग देखने लगे, लेकिन बाद में एक्सपर्ट्स ने साफ किया कि ये वीडियो भी पूरी तरह फर्जी हैं। जांच में पता चला कि इनमें AI फेस-स्वैपिंग का इस्तेमाल किया गया है। महिला के चेहरे को बदला गया है, जबकि पुरुष का चेहरा वही रखा गया है। वीडियो में चेहरे की हरकतें अजीब लगती हैं और लिप-सिंक भी सही नहीं बैठता, जो AI से बने वीडियो की पहचान है।
अफवाहों से रहें सावधान
इस पूरे मामले से साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर चीज सच नहीं होती। बिना पुष्टि के फैल रही अफवाहें न सिर्फ लोगों की छवि खराब करती हैं, बल्कि मानसिक तनाव भी बढ़ाती हैं। ऐसे में किसी भी वायरल वीडियो या दावे पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांचनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











