42 की उम्र में बनी मां, अब टेनिस स्टार ने दान कर दिया 30 लीटर ब्रेस्ट मिल्क, कारण जानकर सैल्यूट करेंगे आप
Jwala Gutta Breast Milk: भारत की पूर्व बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा को भला कौन नहीं जानता है। उन्होंने अपने करियर में शानदार काम किए हैं और देश का नाम रोशन किया है। लेकिन इस वक्त भी वो चुप नहीं हैं और कुछ ऐसा कर डाला है जो कि बेहद नेक काम की श्रेणी में आता है।

वो नवजात बच्चों की जान बचाने के लिए आगे आईं हैं और कानूनी तौर कुछ ऐसा किया है जो जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बता दें कि ज्वाला गुट्टा ने एक सरकारी अस्पताल में चल रही दान-पुण्य दूध पहल को लेकर अपनी कदम बढ़ाया है और योगदान देने हुए लीटक स्तन दूध दान किया है।
बता दें कि ज्वाला अप्रैल में मां बनीं थीं और उन्होंने बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम मीरा है। ज्वाला की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें थैलियों में दूध भरा हुआ देखा जा सकता है और वो बेहद खुश नजर आ रहीं हैं।
क्यों दान किया 30 लीटर स्तन दूध?
अस्पतालों में कई ऐसे मासूम मिल जाते हैं जो कि वक्त से पहले ही जन्म ले लेते हैं। ऐसे बच्चे कई बार गंभीर रूप से बीमार होते हैं और उनको खुद की मां का दूध नहीं मिल पाता है जो कि उनके लिए बेहद जरूरी होता है। ऐसे शिशुओं की जान बचाने के लिए ज्वाला ने 30 लीटर ब्रेस्ट मिल्क इकट्ठा किया और दान कर दिया। लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि ज्वाला ने इसको लेकर अगस्त में एक पोस्ट भी किया था। उन्होंने कहा था, ''माँ का दूध जीवन बचाता है। समय से पहले जन्मे और बीमार शिशुओं के लिए, दान किया हुआ दूध जीवन बदल सकता है। यदि आप दान करने में सक्षम हैं, तो आप जरूरतमंद परिवार के लिए हीरो बन सकते हैं।'' इसके बाद उनकी काफी तारीफ हुईस थी।
42 साल की है ज्वाला गुट्टा
साल 2021 में शादी के बंधन में बंधने वाली ज्वाला गुट्टा इस वक्त 42 साल की हैं। ज्वाला ने अभिनेता विष्णु विशाल से शादी की थी और अब एक बेटी भी है। ज्वाला गुट्टा सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से खबरों में रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications

