राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी 3 लोगों को मिली जमानत, दुखी ने बदला वकील, अब उठाएंगे इतना बड़ा कदम?

Raja Raghuvanshi

Raja Raghuvanshi Case- इंदौर का मशहूर राजा रघुवंशी केस एक बार फिर से चर्चा में है। बता दें कि सोनम रघुवंशी ने लोगों की मदद से राजा को मरवा दिया था और हनीमून के दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया था। इस केस ने लोगों को हिलाकर रख दिया था और लोगों शादी पर से विश्वास उठ गया है।

अब खबर आ रही है कि राजा रघुवंशी हत्याकांड के 3 आरोपियों को जमानत मिल गई है और वो जेल से बाहर आ चुके हैं। जी हां, इस खबर के सामने आते ही राजा का परिवार काफी दुखी है और एक बड़ा कदम उठाया है।

पता चला है कि आरोपियों को जमानत मिलते ही राजा के परिवार ने सबसे पहले वकील को बदला है और दूसरा वकील किया है। हालांकि ये 3 आरोपी क्यों जमानत पर बाहर आए हैं और क्या दलील दी गई है इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।

हाईकोर्ट जाएगा परिवार

खबर है कि इन तीन में से एक आरोपी शिलोम जेम्स की जमानत रद्द करवाने के लिए राजा का परिवार अब हाईकोर्ट का रुख करने वाला है। परिवार हाईकोर्ट में अपील करके जमानत रद्द करवाएगा। बता दें कि राजा रघुवंशी की हत्या के बाद राज कुशवाह के अलावा 4 लोगों के नाम सामने आए थे जिनको पकड़कर जेल में बंद कर दिया गया था। सोनम को मिलाकर शिलांग पुलिस ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया था और ये काफी हैरान करने वाला मामला था। ऐसा काफी कम देखा जाता है कि पत्नी ही अपनी पति ही हत्या कर दे। लेकिन लव ट्राएंगल के इस मामले में सोनम ने अपने पति की निर्मम हत्या करवा दी थी।

लोगों का रिएक्शन इस खबर के सामने आने के बाद काफी गुस्से से भरा हुआ है। बता दें कि सोशल मीडिया पर जमानत की खबर का लोग विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इसी वजह से अपराधियों की मंसूबे हमेशा बुलंद रहते हैं क्योंकि आसानी से यहां जमानत मिल जाती है।

More from Filmibeat

Read more about: madhya pradesh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X