24 किन्नरों ने एक साथ पिया जहर, पत्रकारों पर रेप के आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

24 transgender drank poison: किन्नर समाज पर अत्याचार की बातें कोई नई नहीं हैं। हाल ही में एमपी के इंदौर में कुछ ऐसा हुआ जिसने फिर से किन्नरों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कथित तौर पर किन्नरों को मीडियाकर्मियों से रेप, मारपीट और जान से मारने की धमकी मिली है।
किन्नरों ने इस आरोप के बाद काफी बवाल काटा और एक साथ 24 किन्नरों ने जहर पी लिया। जैसे ही ये खबर सामने आई पूरे शहर में इसके चर्चे हो गए और लोग गंभीरता से इस मामले को जानने में लगे हैं। सभी अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है।
क्या है पूरा विवाद?
पंढरीनाथ थाना पुलिस ने बताया है कि मामला दो गुटों का है और शिकायत करने वाली किन्नर का कहना है कि उनके डेरे के गुरु के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई थी। इस पूरे मामले के बाद आरोपी 13 जून को पंकज और साथी अक्षय ने आकर धमकियां दी थीं।
इस दौरान आरोपियां ने धमकियां देते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे और कहा था कि जान से भी मार देंगे अगर वो किसी को ये बातें बताएंगे। उन लोगों ने धमकियां दीं की किन्नर समाज को बदनाम कर देंगे। हालांकि एफआईआर लिखकर पुलिस ने जांच शुरु कर दी थी लेकिन अचानक पता चला कि 24 किन्नरों ने जहर पी लिया है।
पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया
मामले का पता जैसे ही नजदीकी थाना को चला फटाफट किन्नरों की अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि इन गुटों का विवाद काफी पुराना है। जो दोनों आरोपी हैं वो कथिक मीडियाकर्मी जिनको लेकर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। जो भी सच सामने आएगा उसपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इंदौर की घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और लोग हैरान है कि एक साथ किन्नरों ने ऐसा कदम उठाया है।


Click it and Unblock the Notifications