रील बनाने के चक्कर में गई 20 साल की लड़की की जान, ऊंची इमारत पर दुखी होकर कर रही थीं ये काम, तभी...

बेंगलुरु के परप्पना अग्रहारा इलाके में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां एक निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल से गिरकर 20 साल की नंदिनी की मौत हो गई। नंदिनी एक हाइपरमार्केट में सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती थी।
दोस्तों के साथ पार्टी करने गई थी
पुलिस की जानकारी के मुताबिक, नंदिनी अपने तीन दोस्तों- दो लड़कों और एक लड़की के साथ पार्टी करने के लिए उस बिल्डिंग में गई थीं। वहां सभी ने साथ बैठकर शराब पी और मौज-मस्ती की। लेकिन अचानक हुए हादसे के बाद सभी दोस्त मौके से भाग निकले।
सैड रील बनाते वक्त हुआ हादसा
पुलिस को इमारत में लगे CCTV कैमरों से एक लड़की की पहचान हुई, जो नंदिनी की दोस्त थी। पूछताछ में उस दोस्त ने बताया कि पार्टी के दौरान किसी रिश्ते को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद नंदिनी छत पर चली गई और वहां जाकर वो सैड रील बनाने लगी।
रील बनाते वक्त नंदिनी का बैलेंस बिगड़ गया और वह लिफ्ट की शाफ्ट में जा गिरी। इतनी ऊंचाई से गिरने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने दी जानकारी
इस मामले में बेंगलुरु दक्षिण-पूर्व की डीसीपी फातिमा ने बताया- "लड़की अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी और बाद में सभी रील बनाने के लिए छत पर गए। वहीं पर वह फिसल गई और गिरने से उसकी मौत हो गई। अभी तक यह साफ नहीं है कि किसी रिलेशनशिप विवाद के कारण ऐसा हुआ। मामले की जांच चल रही है और नंदिनी की अननेचुरल डेथ रिपोर्ट (UDR) दर्ज की गई है।"


Click it and Unblock the Notifications