2 साल की मंजुलिका ने किया डरावना डांस, 'मेरे ढोलना' पर स्टेप्स देख लोगों को नहीं होगा यकीन!

viral video

Baby Girl Dance like Manjulika- आजकल सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज सामने आ जाते हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी होते हैं। कुछ वीडियोज आपको काफी एंटरटेन करते हैं तो कुछ को देखकर आप यकीन नहीं कर पाते हैं।

बता दें कि इस वक्त एक 2 साल की मासूम बच्ची का वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है जिसमें वो भूल भुलैया के गाने पर डांस कर रही है। जी हां, मंजुलिका अवतार में इस बच्ची ने 'मेरे ढोलना' पर डांस किया है।

इस दौरान क्लासिकल धुन पर बच्ची को डांस करते देख जा सकता है। जिस तरह से विद्या बालन एक डरावना चेहरा बनाती है वो बच्ची भी वैसा ही करती नजर आ रही हैं। लगातार डांस कर रही इस बच्ची को देखकर आप हैरान होने वाले हैं।

संभल नहीं पा रही बच्ची

वायरल हो रहे इस वीडियो में कहा जा रहा है कि मासूम सिर्फ 2 साल की है। डांस करते हुए कई बार उसका बैलेंस बिगड़ता है और वो गिर जाती है। शॉर्ट्स पहनकर अमीजे तोमार पर डांस करती इस बच्ची के स्टेप्स आपको दीवाना बनाने के लिए काफी है।

statemirrornews नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को डाला गया है और इसमें डांस और डरावने एक्सप्रेशन का कॉंबो आपको खुश करने वाला है। Gen Alpha कुछ ज्यादा ही एडवांस है और काफी जल्दी चीजों के पिक करता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

वायरल वीडियो में लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''बड़े डर के साथ हंसना पड़ रहा है।'' एक ने लिखा, ''इसका डांस देखकर तो दिन में भी बाहर जाने से डर लगता है, क्या मस्त डांस।'' एक ने लिखा, ''माँ भी रील्स पर मुजरा करती होगी।'' एक ने लिखा, ''ऊ में तो डर गया।'' एक ने लिखा, ''मंजुलिका का बच्चा।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। इसके अलावा लोग हार्ट और फायर इमोजी साझा कर रहे हैं।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X