45 साल के मामा से जबरदस्ती करा दी 19 साल की लड़की की शादी, रोती-बिलखती-चीखती रही लड़की
Trending Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई हैरान करने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में अब एक और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इंसानियत पूरी तरह से तार-तार होती दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि एक 19 साल की लड़की की शादी जबरदस्ती कराई जा रही है।

15 साल की बच्ची की शादी 45 साल के मामा से कर दी
उससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये कि इस लड़की की शादी उसके ही 45 साल के मामा से कराई जा रही है। वीडियो जो वायरल हो रहा है उसमें लड़की बुरी तरह इसका विरोध करती दिखाई दे रही है। लड़की चीख रही है.. रो रही है और बुरी तरह हाथ पैर पटक कर बिलख रही है लेकिन वहां मौजूद सभी लोग निकाहमाना पर जबरदस्ती साइन कराने और अंगूठा लगाने में लगे हैं।
लड़की पर नहीं खाया किसी ने रहम
वीडियो में दूल्हे के हल्का का चेहरे भी दिखाई देते है जो कि देखते ही अधेड़ उम्र का लगता है। वहां मौजूद किसी भी शख्स को इस लड़की की हालत पर रहम खाता दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स बुरी तरह गुस्से हो रहे हैं ऐसे लोगों को लिए काफी भला बुरा लिख रहे हैं।
समाज में महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ये वीडिया भारत का नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश का बताया जा रहा है। यह घटना समाज में महिलाओं की सुरक्षा और जबरन शादी जैसे गंभीर मुद्दों पर सवाल खड़े करती है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई और जागरूकता की जरूरत है ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। हालांकि फिल्मीबीट हिंदी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता ।


Click it and Unblock the Notifications











