बुरी तरह फंसा '10 रुपये वाला बिस्कुट' वाला यूट्यूबर! महिला ने कहा- 'प्रमोशन के नाम पर जबरन S*x किया'
Shadab Jakati controversy: सोशल मीडिया पर '10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी?' जैसे डायलॉग से मशहूर हुए मेरठ के यूट्यूबर शादाब जकाती एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में आ गए हैं। इस बार मामला केवल सोशल मीडिया ट्रोलिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि एक महिला ने उन पर शोषण, मारपीट, धमकी और बंधक बनाकर रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता चांदनी उर्फ तबस्सुम मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है। वह साल 2017 में मेरठ आई थी और बाद में मुजफ्फरनगर निवासी युवक सोनू प्रजापति से प्रेम विवाह किया। पति के काम के सिलसिले में बाहर रहने के कारण उसने सोशल मीडिया पर रील बनाना शुरू किया। इसी दौरान फरवरी 2025 में उसकी पहचान यूट्यूबर शादाब जकाती से हुई।
प्रमोशन के नाम किया ऐसा काम
महिला का आरोप है कि शादाब जकाती ने उसके सोशल मीडिया पेज को प्रमोट करने और साथ में वीडियो बनाने का भरोसा दिया। दोनों ने कई रील्स भी बनाई, लेकिन न तो उसे वीडियो के पैसे मिले और न ही किसी तरह का प्रमोशन किया गया। इसके बाद शादाब का बर्ताव बदलने लगा और उस पर दबाव बनाया जाने लगा।
शोषण, मारपीट और धमकी के गंभीर आरोप
पीड़िता का दावा है कि पिछले डेढ़ साल से उसके साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की जा रही थी। उसने आरोप लगाया कि उसे करीब एक साल तक बंधक बनाकर रखा गया और घर के काम कराए गए। विरोध करने पर उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने यह भी कहा कि शादाब की पत्नी ने भी उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की।
पुलिस ने शुरू की जांच
लंबे समय तक डर में रहने के बाद पीड़िता ने अपने पति के साथ मिलकर थाना इंचौली में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी विवादों में रह चुके हैं शादाब
यह पहला मौका नहीं है जब शादाब जकाती विवादों में आए हों। इससे पहले भी उन पर अश्लील कंटेंट बनाने और अन्य आरोप लग चुके हैं। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी, लेकिन एक बार फिर शादाब जकाती का नाम सुर्खियों में बना हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications