X
होम टॉप-लिस्ट

दोस्ती पर आधारित शानदार बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्में, देखिए लिस्ट

Author Priya Tomar | Published: Saturday, October 7, 2023, 01:35 PM [IST]

Top 10 amazing friendship Bollywood movies: हिंदी सिनेमा में कई तरह की फिल्में बनती हैं लेकिन दोस्ती के ऊपर तो बहुत सारी शानदार फिल्में बनती हैं और हिट भी होती हैं। ऐसा तो सबने सुना ही होगा अगर जिंदगी में अच्छे दोस्त मिल जाएं तो जिंदगी बेहतर हो जाती है। दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो बिना किसी मतलब के साथ रहता है। तो इस बार फ्रेंडशिप डे को खास मनाने के लिए आपको हम कुछ ऐसी फिल्में बताएंगे जो आप दोस्तों के साथ मिलकर देख सकती हैं और अपने दिन को खास बना सकती हैं।


cover image

Table of content

ये जवानी है दीवानी

ये जवानी है दीवानी को कौन भूल सकता है, दोस्ती के रिश्ते पर आधारित एक खास फिल्म। कॉलेज की दोस्ती से लेकर प्यार तक का सफर आपको इस मूवी में देखने को मिलेगा। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग की है। यह फिल्म आज भी युवाओं के बीच बहुत पॉपुलर है। रणबीर और दीपिका के साथ इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन भी नजर आईं थी। 

दोस्ताना

इस लिस्ट में सबसे पहले जिस फिल्म का नाम आता है वह है दोस्ताना। 'दोस्ताना' फिल्म बॉलीवुड की रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में से एक है। इसकी कहानी भी बहुत खास है। एक बढ़िया कॉन्सेप्ट और दोस्ती को बड़े पर्दे पर लाने वाली फिल्म 'दोस्ताना' में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा ने शानदार एक्टिंग की है। 

काई पो चे

ये फिल्म कहानी है तीन दोस्तों की जिनका किरदार निभाया है सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव और अमित साध ने। फिल्म में बताया गया है की कैसे ३ दोस्त हमेशा साथ रहने का फैसला करते हैं और कैसे ज़िन्दगी बदल जाती है जब तीनो एक के बाद एक नयी मुसीबत में फंसते जाते हैं।

रॉक ऑन 2

रॉक ऑन भी दोस्ती पर आधारित फिल्म है। फिल्म 'रॉक ऑन' में फरहान अख्तर, पूरब कोहली, अर्जुन रामपाल और ल्यूक कैनी ने ऐसी दोस्ती को दिखाया है जो कभी नहीं बिछड़ते हैं। 'रॉक ऑन' फिल्म में म्यूजिक भी इतना धमाकेदार था कि आज भी लोग इसके गानों का खुद से जोड़कर सुनते रहते हैं। फिल्म को दर्शकों ने खुब पसंद किया था।

जाने तू...या जाने ना

फिल्म जाने तू या जाने ना भी इस लिस्ट में शामिल होती है। जेनिलिया और इमरान खान की फिल्म 5 दोस्तों की कहानी है। फिल्म बताती है की कैसे दोस्ती कभी कभी प्यार में बदल जाती है। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, आप भी इस फिल्म को देखने के बाद काफी इमोशनल हो जाएगे और आपको ये फिल्म आपके दोस्तों की याद दिलाएंगी।

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा

ऋतिक रोशन, अभय देओल, फरहान अख्तर, कैटरीना कैफ और कल्कि कोचलिन स्टारर 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की कहानी ही तीन दोस्तों की है जो स्कूल में साथ में दुनिया घूमने का वादा करते हैं। इसके बाद तीनों जब जिंदगी में कुछ हासिल कर लेते हैं तो वर्ल्ड टूर पर निकलते हैं। पूरी फिल्म में आपको दोस्ती देखने को मिलेगी। इस फिल्म को दर्शकों ने खुब पसंद किया था।

anand

आनंद पुरानी फिल्में है। बॉलीवुड के दो सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना की इस फिल्म कहानी है एक पेशेंट की जो जल्द मरने वाला है और एक डॉक्टर की जो उसे किसी भी कीमत पर बचाना चाहता है। ये खूबसूरत दोस्ती आपको बहोत इमोशनल कर देती है। उस वक्त इस फिल्म को  जानता का काफी प्यार मिला था।

दिल चाहता है

दिल चाहता है काफी फेमस फिल्म है। इस फिल्म को हमेशा ही फैंस का प्यार मिला है और आज भी लोग इसको देखना पसंद करते हैं। सैफ अली खान, आमिर खान और अक्षय खन्ना स्टारर ये फिल्म बताती है की दोस्तों में कितना भी बड़ा झगडा क्यों ना हो जाएं, ज़रूरत पड़ने पर वो एक हो ही जाते हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

3 इडियट्स

आमिर खान, शरमन जोशी, आर माधवन और करीना कपूर स्टारर फिल्म 3 ईडियट को बॉलीवुड की बेस्ट फिल्मों में से एक माना जाता है। साल 2009 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इस फिल्म में तीन ईंजिनयरिंग कॉलेज के दोस्तों की जिंदगी को दिखाया गया है। आप यह फिल्म इस फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों के साथ देख सकती हैं। 

रंग दे बसंती

इस दोस्ती वाली फिल्मों की लिसेट में रंग दे बसंती भी आती है। आमिर खान, आर माधवन, शर्मन जोशी, सिद्धार्थ और सोहा अली खान की फिल्म उन दोस्तों की कहानी है जो अपने एक दोस्त के मौत के बाद बदला लेने की ठान लेते है और करप्शन के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+