Shahrukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर रिलीज हो चुका है, जिसको फैंस ने काफी पसंद किया है। अब फिल्म रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर किंग खान यानी शाहरुख खान चर्चा का विषय बने हुए हैं। हर तरफ शाहरुख खान और नयनतारा को लेकर भी बातें हो रही हैं, जाहिर है कि पहली बार बड़े पर्दे पर दोनों की जोड़ी देखने को मिलेगा। खैर इस बार शाहरुख खान एक या दो हीरोइनस के साथ नहीं बल्कि कई सारी हीरोइनस के साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन साझा करते हुए नजर आने वाले हैं।