X
होम टॉप-लिस्ट

Jawan: बॉक्स ऑफिस पर दिन दूनी- रात चौगुनी कमाई कर रही फिल्म

Author Priya Tomar | Published: Monday, September 11, 2023, 01:25 PM [IST]

Jawan: सुपरस्टार शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म 'जवान' इन दिनों हर तरफ अपना जादू चला रही है। फैंस के बीच जवान (Jawan) को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है, दर्शकों को नयनतारा और शाहरुख की जोड़ी भी बहुत पसंद आ रही है। एटली (Atlee Kumar) के निर्देशन में बनी इस फिल्म का तारीफ करते हुए कोई भी थक नहीं रहा है। यहां तक कि किंग खान ने अपनी लेटेस्ट रिलीज से पिछली ब्लॉकबस्टर 'पठान' को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं अगर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 'जवान' रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। आज हम आपको फिल्म जवान की चार दिनों की कमाई को लेकर बताएंगे, जिससे सभी को हिला कर रख दिया है।


cover image

Table of content

jawan's fourth day's earnings

जवान ने रिलीज के चौथे दिन यानी कि रविवार को शानदार कमाई करके मेकर्स के साथ साथ फैंस को भी खुश कर दिया है। Sacnilk.com की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक  ‘जवान’ ने रिलीज के चौथे दिन 81 करोड़ का कलेक्शन किया जिसमें हिंदी भाषा से फिल्म ने 72 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। बाकी दूसरी भाषाओं से कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 287 करोड़ रुपये हो गया है।

jawan's third day's earnings

जवान फिल्म का क्रेज तो हर तरफ चल ही रहा है। शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान ने शुक्रवार को यानी फिल्म के तीसरे भी शानदार कमाई सबको चौंका दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 53.23 करोड़ कमाए। फिल्म का दर्शकों पर लगातार जादू चल रहा है।

jawan's second day's earnings

एटली कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म जवान सबको बहुत पसंद आ रही हैं। फिल्म को दर्शकों को काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को 77.83 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म के कलेक्शन को देखते हुए सभी शाहरुख-नयनतारा और विजय सेतुपति के अलावा एटली के निर्देशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Jawan's earnings on opening day

फिल्म ने भारत में 75 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जिसमें से 65.5 करोड़ हिंदी और बाकी तमिल और तेलुगु वर्जन से कमाए थे। ओपनिंग डे से लेकर अभी तक  ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है  फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

Shahrukh Khan's film Jawan

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान अपनी ही फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़कर आगे बढ़ रहे हैं और हर तरफ अपने नाम का सिक्का चला रहे हैं। इन दिनों शाहरुख खान जवान को लेकर सुर्खियों में हैं। बुर्ज खलीफा पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करके खबरों में बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+