X
होम टॉप-लिस्ट

Saurabh Murder Case: इस बॉलीवुड फिल्म ने बनाया मुस्कान और साहिल को कातिल

Author Sandhya Yadav | Updated: Tuesday, March 25, 2025, 10:25 AM [IST]

सौरभ राजपूत हत्याकांड में लगातार बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब एक नई रिपोर्ट में यह सामने आया है कि सौरभ की हत्या करने का आईडिया उसकी पत्नी मुस्कान का था, और इस हत्याकांड में साहिल भी उसके साथ बराबरी के हिस्सेदार थे, लेकिन यह आईडिया उन्हें आया कैसे, तो चलिए जानते हैं...


cover image

Table of content

सर्च किया, कैसे की जाए पति की हत्या?

कभी-कभी फिल्मों का गलत तरीके से अनुसरण भी खतरनाक परिणाम ला सकता है, जैसा कि सौरभ राजपूत हत्याकांड में हुआ है, जी हाँ हाल ही में मुस्कान ने एक बड़ी बात का खुलासा किया है, जिसमे उसने साहिल के साथ, सौरभ की हत्या कैसे की जाये यह सवाल YouTube पर सर्च किया था।

इस फिल्म से मुस्कान ने लिया था आईडिया

एक मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुस्कान ने अपने पति सौरभ की हत्या करने के लिए एक बॉलीवुड फिल्म से आईडिया लिया था। बता दें इस फिल्म का नाम हसीन दिलरुबा है, जो OTT प्लेटफार्म Netflix पर मौजूद है। 

फिल्म देख मुस्कान और साहिल ने बनाया प्लान

मुस्कान और साहिल ने 'हसीन दिलरुबा' फिल्म के दोनों पार्ट्स देखे थे, ताकि उन्हें सौरभ की हत्या करने के तरीके के बारे में जानकारी मिल सके। इस फिल्म में एक पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया था, इसी फिल्म को देख कर मुस्कान ने सौरभ को मारने के लिए प्लान तैयार किया था।

मुस्कान ने खोले कई बड़े राज

पुलिस की पूछताछ में मुस्कान ने बताया कि ड्रम में शव रखकर सीमेंट डालने का आइडिया साहिल का था, और यह पूरी योजना फिल्म से प्रभावित होकर बनाई गई थी।

खतरनाक हो सकता है, फिल्मों का गलत अनुसरण

यह घटना यह साबित करती है कि फिल्मों का गलत तरीके से अनुसरण करना बहुत खतरनाक हो सकता है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोषियों को सजा दिलाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+