X
होम टॉप-लिस्ट

हाई हील्स पहनकर इन हसीनाओं के लड़खड़ाए कदम, हुआ बुरा हाल

Author Priya Tomar | Published: Thursday, November 23, 2023, 02:19 PM [IST]

Bollywood Actresses in high heels: सोशल मीडिया पर आए दिन बॉलीवुड हसीनाओं के वीडियो वायरल हो रहते हैं जिनमें देखा जाता है कि एक्ट्रेसेस कभी अपनी ड्रेस की वजह से, कभी अपने मेकअप की वजह से तो कभी कभी अपनी हील्स की वजह से ऊप्स मोमेंट का शिकार होती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में एक वीडियो लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें सना मकबूल खान अपनी हाई हील्स की वजह से गिर जाती हैं। खैर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब कोई एक्ट्रेस अपनी हाई हील्स की वजह से ऐसे गिरी हो, इससे पहले कई सारी हसीनाएं अपनी हील्स की वजह से गिरते-गिरते बची हैं।


cover image

Table of content

सना मकबूल खान

टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस सना मकबूल खान इन दिनों चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो गिरती हुईं नजर आ रही हैं। बता दें कि हाई हील्स पहनने की वजह से वो ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई थीं।

गौहर खान

 इस लिस्ट में टेलीविजन जगत की जानी मानी एक्ट्रेस गौहर खान का नाम भी शामिल है। गौहर खान अक्सर ही हाई हील्स पहनती हैं और खुद को अच्छे से संभाल भी लेती हैं। लेकिन एक दफा वो इसके कारण गिरते-गिरते बची थीं। 

उर्फी जावेद

इस लिस्ट में उर्फी जावेद का नाम भी शामि है। टीवी की बोल्ड एक्ट्रेस उर्फी जावेद तो कभी अपने कपड़ो, कभी अपने मेकअप तो कभी कभी अपने अजीबों-गरीब वीडियो की वजह से ऊप्स मोमेंट का शिकार होते रहते हैं। लेकिन एक बार वो कैमरे के सामने अपनी हाई हील्स की वजह से धड़ाम से गिर गई थीं। 

कियारा आडवाणी

इस लिस्ट में बॉलीवुड अदाकारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी कियारा आडवाणी भी शामिल हैं। उनका एक वीडियो खूब वायरल हो हुआ था, जिसमें वो हाई हिल्स में लड़खड़ाते हुई नजर आई थीं। इस दौरान कियारा को वहां मौजूद अर्जुन कपूर ने एक्ट्रेस को संभाल लिया था।

ईशा गुप्ता

इस लिस्ट में ईशा गुप्ता का नाम भी शामिल है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता का एक वीडियो इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया था, जिसमें वो हाई हिल्स में ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई थीं। इस वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+