X
होम टॉप-लिस्ट

कैमरे का सामना करने के तैयार हैं ये नए स्टार किड्स, जल्द नजर आएंगे फिल्मों में

Author Priya Tomar | Published: Sunday, December 17, 2023, 02:21 PM [IST]

Star Kids Bollywood Debut: बॉलीवुड इडस्ट्री में जल्द ही नए नए चेहरे बड़े पर्दे पर देखने को मिलेंगे। फिल्मी सूत्रों से खबर आई है कि तमाम स्टार किड्स जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने को तैयार हैं। तो ऐसे में 2024 सिनेमा जगत के लिए काफी अलग और शानदार होगा साथ ही दर्शकों का भी जमकर मनोरंजन होगा। आज हम आपको उन सभी स्टारकिड्स के बारें में बताएंगे।


cover image

Table of content

यशवर्धन आहूजा

अभिनेता गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा  की काफी लंबे समय से हिंदी सिनेमा में डेब्यू की बात चल रही हैं। लेकिन अभी तक कोई फिल्म शुरू नहीं हो पाई है। ऐसी चर्चा है कि गोविंदा खुद ही अपने बेटे को हिंदी फिल्म 'आओ ट्विस्ट करें' के जरिए लांच करने जा रहे जा रहे हैं। इस फिल्म को गोविंदा के साथ मिलकर कोरियोग्राफर गणेश आचार्च को-प्रोड्यूस करेंगे। 

पशमीना रोशन

अभिनेता ऋतिक रोशन की चचेरी बहन और प्रसिद्ध संगीत निर्देशक राजेश रोशन की बेटी पश्मीना रोशन रोमांटिक ड्रामा 'इश्क विश्क रिबाउंड' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं।  यह फिल्म 2003 की लोकप्रिय फिल्म 'इश्क विश्क' की रीमेक है, जिससे शाहिद कपूर की बॉलीवुड में एंट्री हुई थी। 

इब्रहिम अली खान

इसी लिस्ट में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान का नाम भी शामिल है। सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान फिल्म 'सरजमीं' से डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म मलयालम की ब्लॉकबस्टर फिल्म  'हृदयम' की रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर अभिनेता बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी कर रहे हैं। 

राशा थडानी

इस लिस्ट में पॉपुलर स्टार किड्स राशा थडानी का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी  राशा थडानी साउथ की  तेलुगु फिल्म 'आरसी 16' के जरिए अभिनेता राम चरण के साथ डेब्यू कर रही है। वहीं हिंदी सिनेमा में भी वह निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म से डेब्यू करने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म से  अजय देवगन के भांजे अमन देवगन भी डेब्यू करने जा रहे हैं। 

अमन देवगन

इस लिस्ट में अमन देवगन का नाम शामिल है। निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म से अजय देवगन के भांजे अमन देवगन भी डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में अमन देवगन के साथ रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी नजर आएंगी। यह एक यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म होगी। फिल्म का शीर्षक अभी तक फाइनल नहीं हुआ है।

जुनैद खान

इस लिस्ट में जुनैद खान का नाम भी शामिल है। जुनैद भी अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'महाराज' से डेब्यू कर रहे थे। ये फिल्म अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। जुनैद खान की एक फिल्म अगले साल खुशी कपूर के साथ भी शुरू होने जा रही है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+