क्या करिश्मा को उनकी मां से मिलाने के लिए टास्क करेंगी रेने
बिग बॉस के घर में कई तरह के लोग रहते हैं। कुछ दूसरों के बारे में सोचते हैं, तो कुछ सिर्फ गेम खेलते हैं और अपने बारे में सोचते हुए ही कोई भी टास्क करते हैं। एक ऐसी ही प्रतिभागी हैं रेने जो कि बिग बॉस के घर की वाइल्ड कार्ड कंटस्टेंट हैं। रेने ने बिग बॉस द्वारा दिये गये एप्लीकेशन टास्क के दौरान भी बैटरी चार्ज करने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि उन्हें लगा कि इससे उन्हें तो कुछ मिलना नहीं है और वैसे भी वो नॉमिनेटेड हैं तो टास्क कर लेने से भी क्या फर्क पड़ेगा।
रेने ने कहा कि वो बैटरी चार्ज नहीं करेंगी क्योंकि सारा मजा तो घरवालों को मिल रहा है उन्हें तो कुछ मिलना नहीं। लेकिन आज जब करिश्मा को उनकी मां से मिलने का अवसर दिया जाएगा तो ऐसे में देखना है कि रेने बैटरी चार्ज करने को राजी होती हैं या नहीं। असल में आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि करिश्मा को उनकी मां से मिलने का अवसर दिया जा सकता है लेकिन उसके लिए उन्हें रेने को बैटरी चार्ज करने के लिए मनाने को कहा जाएगा।
अब रेने करिश्मा को उनकी मां से मिलाने के लिए बैटरी चार्ज का टास्क करने को हां करती हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी। क्योंकि करिश्मा ने भी पहले कई बार सिर्फ अपने बारे में सोचते हुए टास्क किये थे। उन्होंने भी कई बार दूसरों को ये इंप्रेशन दिया कि वो सिर्फ अपने बारे में सोचती हैं। अब देखना है कि उसी करिश्मा के लिए रेने टास्क करने को तैयार होती हैं या नहीं।
रेने को अभी तक बिग बॉस के घर की एक बहुत ही कठोर प्रतिभागी के रुप में जाना जाता है। रेने ने कहा भी है कि वो घर में गेम खेलने आई हैं और जब भी मौका आएगा वो दिखा देंगी कि वो कितनी कठोर हैं।


Click it and Unblock the Notifications
