Shock..जुबैर का बड़ा खुलासा..मेरी मौत का जिम्मेदार सलमान खान..गोली मारने की धमकी
बिग बॅास 11 के मंच से उठा सलमान खान और जुबैर खान के बीच का ये विवाद लगता है अब संभलना मुश्किल है। घर से निकलने के बाद जुबैर खान लगातार सलमान पर कई तरह के आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
सलमान के दाऊद से कनेक्शन के बाद अब जुबैर ने सलमान पर बड़ा इल्जाम लगाया है। हाल ही में जुबैर खान ने कहा था कि उन्हें सलमान खान के लोगों की तरह से धमकी दी जा रही है कि वह यह केस वापस लेकर माफी मांग ले।

उन्हें तकरीबन 200 से अधिक फोन कॅाल आ चुके हैं। लेकिन अब जुबैर ने एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि प्रियंक शर्मा इस शो में वापस आएगा क्योंकि सलमान ने उससे हम सबके सामने ये बात कही है।
Recommended Video

मैं किसी से डरता नहीं हूं। जो लगड़ा होता है वो बेसाखी का सहारा लेता है। मैं ऐसा नहीं हूं। किसी को मुझ पर गोली चलवानी है तो चला सकता है। मेरी मौत का जिम्मेदार सलमान,चैनल और वो परिवार होगा। जिसका नाम में लेना नहीं चाहता हूं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई लोगों ने सलमान से बिग बॅास में दुश्मनी मोल ली है..


Click it and Unblock the Notifications
