Shark Tank को मिला एक नया अश्नीर ग्रोवर, वायरल वीडियो को देखकर लोगों ने कहा- 'यादें ताजा हो गईं'

Shark Tank India

Shark Tank India Season 3: बिजनेस आंत्रप्रन्यौर के लिए हो रहे रिएलिटी शो में जिस शख्स ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी वो थे अश्नीर ग्रोवर। अश्नीर शार्क टैंक इंडिया के सीजन 1 के जज थे जिन्हें अपने स्ट्रेट फॉर्वर्ड होने की वजह से जाना जाता था। वो किसी को को भी कुछ भी कहने से पहले हिचकिचाते नहीं थे और सुना देते और अब शार्क टैंक के तीसरे सीजन में लगता है कि एक अश्नीर ग्रोवर आ चुके हैं।

शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 के हाल के एपिसोड को देखकर ऐसा लग रहा है कि मानों अश्नीर ग्रोवर शार्क टैंक इंडिया में लौट आए हैं। भारत के सबसे लोकप्रिय बिजनेस रियलिटी टीवी शो का तीसरा सीजन पिछले हफ्ते जूरी पैनल के साथ छह नए जजों के साथ शुरू हुआ। उनमें से, दर्शकों को अश्नीर ग्रोवर का जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल के रूप में शांत वर्जन मिला है।

दीपिंदर गोयल का असली चेहरा नेशनल टेलीविजन पर तब सामने आया जब वो WTF ब्रांड के लिए पिच करने आए पिचर्स को डांट रहे थे और उनकी छोटी-छोटी गलतियों को वो सबके सामने बुरी तरह से प्रदर्शित कर रहे थे। दीपिंदर ने बहुत छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान दिया और उसके लिए पिचर्स को खूब लताड़ भी लगाई। उन्होंने कहा कि तुम्हारे फोन नंबर में सिर्फ नौ डिजिट ही क्यों है। इसके अलावा उन्होंने पिचर्स को बताया कि उनके ब्रांड नाम में क्या ग्रामर मिस्टेक है।

दीपिंदर गोयल की स्पष्टवादिता और गलतियों को पकड़ने की तेज नजर की वजह से लोग उन्हें अश्नीर ग्रोवर से जोड़ रहे हैं। कई लोग तो दीपिंदर अश्नीर ग्रोवर का लाइट वर्जन तक बता रहे हैं। 26 जनवरी 1983 को पंजाब भारत में जन्मे दीपिंदर ने 2000-2005 तक IIT दिल्ली से पढ़ाई की। ग्रैजुएशन के बाद उन्होंने नई दिल्ली में बेन एंड कंपनी में सीनियर एसोसिएट कंसल्टेंट के रूप में काम किया।

दीपिंदर गोयल ने साल 2008 में नौकरी छोड़कर पंकज चड्ढा के साथ मिलकर अपना खुद का फूड स्टार्टअप 'फूडीबे' शुरू किया लेकिन उन्होंने दो साल में ही इसका नाम बदलकर जोमैटो कर दिया। आज जोमैटो भारत में ही नहीं विदेशों में भी उपलब्ध है। 24 से ज्यादा देशों जैसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE), श्रीलंका, कतर, यूके, इंडोनेशिया और कई अन्य देशों में उनकी सर्विसेज अवेलेबल हैं।

More from Filmibeat

Read more about: shark tank
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X