फवाद खान फैन्स के लिए बुरी खबर..हो सकते हैं ये सीरियल बंद!
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कोई नई बात नहीं है। लेकिन इस बार इस तनाव ने टीवी पर भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। खबर आ रही है कि उरी हमले के बाद अब जी मीडिया नेटवर्क अपने चैनल जिंदगी से पाकिस्तानी सीरियल्स को हटाने पर विचार कर रहा है।

इस ग्रुप के प्रमुख डॉ. सुभाष चंद्रा ने एक ट्वीट कर इस अोर इशारा किया है। चंद्रा ने लिखा है 'यूएन में मियां शरीफ का दुर्भाग्यपूर्ण रुख।
'जिंदगी' चैनल से पाकिस्तानी कार्यक्रमों का प्रसारण रोकने पर विचार चल रहा है। साथ ही वहां के कलाकारों को भी वापस लौट जाना चाहिए।'
तुम नखरीले तो हम भी कुछ कम नहीं..ऐसे कॉम्पिटीशन कर रहे हैं टीवी स्टार्स!
जी ने साल 2014 में जिंदगी चैनल शुरू किया था। इस चैनल पर हिंदी-ऊर्दू में शो प्रसारित किए जाते हैं। इस चैनल पर पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की के धारावाहिक भी दिखाए जाते हैं। चैनल पर दिखाए गए 'जिंदगी गुलजार है' और 'हमसफर' जैसे सीरियल काफी लोकप्रिय हुए थे।
इन दोनों में फवाद खान थे और इसके बाद भारत में उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई। बाद में खूबसूरत और कपूर एंड संस जैसी फिल्मों में भी फवाद खान दिखाई दिए थे।
'हमसफर' शो में फवाद खान के साथ नजर आने वाली माहिरा खान अब शाह रुख खान के साथ रईस में नजर आएंगी। गौरतलब है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने भी पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ने को कहा है।


Click it and Unblock the Notifications





