जीशान खान का एक्सीडेंट, कार के उड़े परखच्चे , जानिए कैसी है एक्टर की हालत

Zeeshan Khan Accident: टीवी एक्टर जीशान खान, जिन्हें कुमकुम भाग्य और बिग बॉस OTT से लोग बहुत अच्छी तरह जानते हैं, उनका मुंबई में एक बड़ा एक्सीडेंट हो गया। ये हादसा 8 दिसंबर 2025 को वर्सोवा में हुआ। अच्छी बात ये है कि जीशान पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन उनकी कार का हाल बहुत खराब हो गया है। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि देखकर डर लग जाए।
खबरों के मुताबिक, रात करीब 8:30 बजे जीशान की काली कार सामने से एक ग्रे कार से टकरा गई। झटके की वजह से उनकी कार के एयरबैग तक खुल गए। हादसे के बाद वो पुलिस स्टेशन भी गए थे, लेकिन उनकी शिकायत दर्ज हुई या नहीं, ये साफ नहीं है।
जीशान ने कुमकुम भाग्य में आर्यन खन्ना का रोल किया था। इसके अलावा वो नागिन 6, लॉक अप और बिग बॉस OTT सीजन 1 में भी नजर आए थे, जहाँ उनकी परफॉर्मेंस काफी चर्चा में रही।
अभी के दिनों में जीशान टीवी से थोड़े दूर हैं और म्यूजिक वीडियोज कर रहे हैं। उनका नाम एक्ट्रेस रिहाना पंडित के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक किस करते हुए फोटो डाली थी, जिस पर काफी बवाल हुआ था। दोनों 2021 में साथ आए थे, फिर 2023 में ब्रेकअप भी हुआ। लेकिन 2024 में जीशान ने बताया कि उनका पैचअप हो चुका है और अब वो अपनी पर्सनल लाइफ़ को निजी ही रखना चाहते हैं। रिहाना उनसे 10 साल बड़ी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











