..................... Zeee5 new web series mafia trailer released watch here now - Hindi Filmibeat

जी5 ऑरिजिनल "माफिया" का ट्रेलर हुआ रिलीज- कमाल का खेल है जो रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

ज़ी5 जल्द एक अनोखी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर 'माफ़िया' रिलीज़ करने के लिए तैयार है, जिसका प्रीमियर 10 जुलाई को किया जाएगा। हाल ही में, शो का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है जिसमें दर्शकों के सामने दोस्तों के रीयूनियन की झलक साझा की है, जो एक सोशल डिडक्शन खेल के माध्यम से विश्वासघात और छल के वास्तविक जीवन के जुआ में बदल जाता है।

ट्रेलर की शुरूवात दोस्तों के ग्रुप द्वारा एक काले घने जंगल में रीयूनियन के शॉट्स के साथ होती है। लेकिन क्या वे वास्तव में सबसे अच्छे दोस्त हैं? ट्रेलर में शो की कहानी को आगे बढ़ाया जाता है जब यह ग्रुप माफिया नामक सोशल डिडक्शन खेल की शुरुवात करता है। यह दर्शकों को वास्तविक खेल की कहानी के साथ बांधे रखेगा।

इस रहस्यमय ड्रामा को मनोवैज्ञानिक थ्रिलर में बदल देने वाले छह खिलाड़ियों के जीवन को दर्शाया जाएगा। क्या किरदार जीवन के इस खेल से बच पाएंगे? या वे एक-दूसरे के खिलाफ उतरकर, अपने सबसे गहरे सच को उजागर करेंगे?

mafia

"शो रहस्य और मनोवैज्ञानिक थ्रिलर का सही मिश्रण है। ट्रेलर में महज़ बैकग्राउंड कहानी की एक झलक साझा की गई है, लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब किरदार खेल खेलना शुरू करते हैं, यह शो के कथानक को पूरी तरह से बदल देता है। लेकिन, खेल में आगे बढ़ते हुए असली ट्विस्ट तब आता है जब एक दोस्ताना खेल के दौरान एक बेहोश हत्या एक असली हत्या में बदल जाती है।

जीवन के इस खेल में कौन बचेगा और कौन एक-दूसरे के खिलाफ उतरेगा, यह जानने के लिए दर्शकों को 10 जुलाई को ज़ी5 पर शो देखना होगा। मैं वास्तव में इस एक के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा हूं।", माफ़िया के ट्रेलर रिलीज़ पर नमित दास कहते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X