ZEE5 और द वायरल फीवर की सीरीज 'सास बहू आचार प्राइवेट लिमिटेड' का किया ऐलान, मजबूत कहानी
जी5 की ओरिजिनल सीरीज 'सास बहू आचार प्राइवेट लिमिटेड' का ऐलाना किया है। 'सास बहू आचार प्रा. लिमिटेड' पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक की ऐतिहासिक गलियों की सुमन के इर्द-गिर्द घूमती कहानी है, जो एक आचार व्यवसाय स्थापित करने के लिए लगातार संघर्ष करती है और अपने बच्चों को अपने पूर्व पति, दिलीप से वापस पाने के लिए साफ दिल से अपनी उद्यमशीलता की यात्रा शुरू करती है।
इस सीरीज में सुमन के रूप में अमृता सुभाष, दिलीप के रूप में अनूप सोनी और सुमन की सास के रूप में यामिनी दास नजर आएंगी जो उनकी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम होती है।जी5 इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर, मनीष कालरा ने इस बारे में बात करते हुए कहा है, "सही और क्वालिटी कंटेंट के साथ जी5 के पोर्टफोलियो को बढ़ाने के अपने रणनीति पर प्रमुख फोकस बनाए हुए है।

वहीं जी5 के हिंदी ओरिजिनल्स की चीफ कंटेंट ऑफिसर निमिषा पांडे का कहना हैं, "सास बहू आचार टीवीएफ के साथ हमारा पहला ओरिजिनल है और इस साझेदारी को शुरू करने के लिए इससे बेहतर कोई शो नहीं हो सकता था। 'सास बहू आचार' एक आम महिला की कहानी है जो अपने प्रिय लोगों के लिए असाधारण काम करती है। यह एक ऐसी महिला की प्रेरक कहानी है, जो हमारे परिवार या पड़ोस में कोई ऐसी महिला हो सकती है जिसे हम जानते हैं।
टीवीएफ के संस्थापक अरुणाभ कुमार कहते हैं, "सास बहू अचार उद्यमिता की सारमय दुनिया पर एक नया कदम है, जिसमें परिचित रिश्तों की झलक देखने मिलने वाली है। सीरीज उन कड़वे-मीठे पलों पर रोशनी डालती है, जो एक विशिष्ट मध्यम वर्ग के भारतीय परिवार में देखने मिलता है, जिसमें देखने मिलेगा कि किस तरह से बदलती परिस्तिथियां किसी की महत्वाकांक्षा को प्रभावित करती हैं।निदेशक अपूर्व सिंह कार्की कहते हैं, "दर्शकों के बीच शानदार कंटेंट और अनूठी कहानियों की बड़ी भूख है, और इस नए शो के साथ हम देश भर में अपने दर्शकों के लिए एक और नई कहानी पेश करके को लेकर खुश हैं। मेरे लिए, एक असाधारण महिला की इस कहानी को बयान करना एक ख़ुशी से भरा अनुभव रहा है।


Click it and Unblock the Notifications