Zee5 की सीरीज 'काली 2' की पाउली दाम को असल जिंदगी में अपनी मां से मिलती है प्रेरणा!

ज़ी5 की बहुप्रतीक्षित द्विभाषी श्रृंखला "काली 2" 29 मई 2020 से मंच पर स्ट्रीम करने के लिए बिल्कुल तैयार है।"काली 2" एक रोंगटे खड़े कर देने वाली क्राइम थ्रिलर है और इस बार, पूरी तरह से अलग कहानी के साथ एक बेबस मां के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी, जो अपने बेटे को बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है, जिसके सिलेंडर में कुछ ही घंटों की ऑक्सीजन बची है।

वह पूछताछ में पकड़ी जाती है और पुलिस की गिरफ्त में है। किस्मत उसका साथ ज़रूर देती है लेकिन ज़्यादा लंबे समय तक वह भी टिक नहीं पाता। हालांकि वह भागने में सफल रहती है, लेकिन अपने बेटे की मदद करने से पहले, उसका रास्ता कई मुश्किलों में घिरा हुआ है। दूसरी ओर, एक खतरनाक अपराधी जेल से भाग जाता है। और एक ड्रग डीलर शहर में पहुंच जाता है। यह अकेली महिला गिरोह की लड़ाई के बीच फस जाती है।

निर्माता स्पष्ट रूप से हाईलाइट करना चाहते हैं कि कैसे एक माँ और एक महिला अपने जीवन या फिर अपने करीबी की रक्षा करने के लिए, अपने सामने आने वाले दावेदार को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए काली का रूप ले सकती है।

Zee5

काली 2 की पाउली दाम ने साझा करते हुए कहा,"मेरे दिल में देश की हर महिला के लिए अत्यंत सम्मान है जो अपनी सच्चाई के लिए लड़ने की कोशिश कर रही है। मेरा मानना ​​है कि काली आशा और शक्ति का प्रतीक है। मेरा किरदार दयालु है और अपने बेटे को बचाने के लिए बाधाओं से लड़ने के लिए दृढ़ है। एक माँ का प्यार सबसे प्रथम है और काली को उससे शक्ति मिलती है।

मुझे हर दिन अपनी मां से प्रेरणा मिलती है, वह मेरी जिंदगी की सबसे मजबूत शख्सियत हैं, वह मेरी काली हैं, मेरी जिंदगी की शक्ति है। 'काली 2' इस शुक्रवार, 29 मई को ज़ी5 पर रिलीज़ की जाएगी और मैं देश की हर महिला से आग्रह करती हूं कि वह अपनी सच्चाई की लड़ाई में काली के साथ जुड़ें और आइए अपने भीतर की काली को एकसाथ जागरूक करें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X