ज़ी5 की "तैश" का पोस्टर हुआ रिलीज़, देखिए सभी किरदार का धमाकेदार नया लुक

By Filmibeat Desk

ज़ी5 का रिवेंज ड्रामा 'तैश' अपनी तरह की पहली घोषणा है, जिसे छह-एपिसोड वेब श्रृंखला के साथ-साथ एक फीचर फिल्म के रूप में रिलीज़ किया जाएगा और इस ख़बर ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। यह अपनी तरह की पहली पहल है जो दर्शकों को एक कस्टम-निर्मित पसंद चुनने का अवसर देती है। एक इंटेंस रिवेंज ड्रामा 'तैश' दो परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी-अपनी कहानियों और पागलपन की तरफ दौड़ लगाते हुए नज़र आएंगे।

"तैश" की बड़ी घोषणा के बाद, मंच ने अब कलाकारों की टुकड़ी का सबसे प्रतीक्षित पोस्टर रिलीज़ कर दिया है।
पोस्टर में सभी किरदार गुस्से, अनुत्तरित प्रश्न और आंखों में बदला लेने की भावना के साथ नज़र आ रहे है। बीते दिनों से जुड़ी बुरी मेमोरी और पात्रों के बीच बदले का पागलपन का अर्थ ही 'तैश' है। इस पोस्टर के जरिये किरदारों के पहले लुक की झलक साझा की गई है।

taash
निर्देशक बिजॉय नांबियार ने साझा किया कि तैश एक 'हेडी' कॉकटेल है - जहां रिश्तों का परीक्षण किया जाएगा, प्यार को चुनौती दी जाएगी और विश्वास को चकमा दिया जाएगा और चकनाचूर किया जाएगा।"

यह कहानी लंदन में स्थित इन दोनों परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है। एक हफ्ते तक चले समारोह के बीच, इनकी दुनियां उस वक़्त पलट जाती है जब कुलजिंदर शादी में शरीक होते हैं। रोहन और कुलजिंदर से जुड़ा एक पिछला रहस्य हिंसा की एक घटना को उजागर करता है जो बदले में सभी की ज़िंदगी को बदल देता है।

तैश में पुलकित सम्राट, हर्षवर्धन राणे, जिम सर्भ, कृति खरबंदा और संजिदा शेख की प्रमुख भूमिकाओं के साथ-साथ सौरभ सचदेवा, अभिमन्यु सिंह, सलोनी बत्रा और ज़ोआ मोरानी सहायक भूमिकाओं में नज़र आएंगे।छह-एपिसोड श्रृंखला और फ़ीचर फिल्म वर्जन 'तैश' का प्रीमियर 29 अक्टूबर को ज़ी5 पर किया जाएगा।

View this post on Instagram

TAISH - Unleash the RAGE

A post shared by ZEE5 Premium (@zee5premium) on

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X