..................... Zee5 web series State of Siege: 26/11 Shoaib Kabeer talk about playing Ajmal Kasab - Hindi Filmibeat

"स्टेट ऑफ़ सीज: 26/11" में अजमल कसाब पर एक्टर का खुलासा- मेरा लुक कसाब से मिलता है

ज़ी5 नवीनतम ओरिजनल 'स्टेट ऑफ़ सीज: 26/11' को दर्शकों के साथ-साथ आलोचकों से भी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। संदीप उन्नीथन की पुस्तक "ब्लैक टोरनेडो: द थ्री सीज ऑफ मुंबई 26/11" पर आधारित 'स्टेट ऑफ सीज: 20/11' और कॉन्टिलो पिक्चर्स के अभिमन्यु सिंह द्वारा निर्मित, आठ-एपिसोड में बनी इस सीरीज को 26 नवंबर 2008 में सपनों की नगरी मुंबई की त्रासदी पर आधारित है।

निर्माताओं ने इस कहानी को विभिन्न एपिसोड में विभाजित करते हुए अपनी गति से कथानक का निर्माण किया हैं, जिसमें से एक एपिसोड जीवित पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब पर बनाया गया है। अभिनेता शोएब कबीर द्वारा अभिनीत जिन्होंने शानदार काम किया है।

Zee5

उन्हें सोशल मीडिया पर उनके घातक आतंकवादी के किरदार के लिए खूब सरहाया जा रहा है।इस बारे में बात करते हुए शोएब कहते हैं कि दुनिया से नफरत प्राप्त करने वाले किसी व्यक्ति के किरदार को निभाना आसान नहीं है, हर किसी की अपना सफ़र होता है और

मुझे अच्छा लगा कि हमारे निर्माताओं ने इसके इर्दगिर्द कैसे प्लॉट का निर्माण किया है। अपने दोस्तों, परिवार और सोशल मीडिया पर सराहना प्राप्त करना बहुत अच्छा लगता है। बहुत से लोगों ने मुझे बताया कि मैं कसाब से बहुत मिलता-जुलता दिख रहा हूं और वे उससे कनेक्ट कर पा रहे हैं।

मैं बहुत खुश हूं कि शो प्लेटफॉर्म पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इस शो में अर्जन बाजवा, अर्जुन बिजलानी, विवेक दहिया, मुकुल देव, सिड मक्कर, तारा अलीशा बेरी और अन्य प्रमुख प्रतिभाओं के साथ एक प्रभावशाली कलाकारों की टोली नज़र आ रही है। यह शो मैथ्यू लेटविलेयर द्वारा निर्देशित है और वर्तमान में ज़ी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X