अंकिता लोखंडे ने शेयर किया "पवित्र रिश्ता...इट्स नेवर टू लेट" का लोगो - Video
पिछले हफ्ते, भारत के सबसे बड़े घरेलू ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी5 ने पुष्टि की थी कि भारतीय टीवी के इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित डेली सोप, पवित्र रिश्ता एक नए स्लीक अवतार में वापस आएगा, जिसका शीर्षक है "पवित्र रिश्ता ... इट्स नेवर टू लेट" है। शो के प्रशंसक यह जानकर रोमांचित थे कि अर्चना और मानव, जो कि सर्वोत्कृष्ट जोड़ी बन गए थे, वे उनकी जिंदगी में वापस आ रहे हैं।
जबकि प्रशंसक अभी भी इस घोषणा को डाइजेस्ट करने की कोशिश मर रहे थे, निर्माताओं ने "पवित्र रिश्ता ... इट्स नेवर ठू लेट" के लोगो का अनावरण करके जश्न मनाने का एक और मौका दे दिया है। श्रृंखला की थीम के अनुरूप, लोगो में प्रेम के सभी तत्व हैं और यह प्रशंसकों के चेहरे पर मुस्कान ला देगा और प्रीमियर की तारीख की प्रतीक्षा का इंतज़ार दो गुना बढ़ा देगा। अंकिता लोखंडे जहां अर्चना के रूप में वापसी करेंगी, वहीं शहीर शेख मानव का किरदार को निभाते हुए नजर आएंगे।

अभिनेता से निर्माता बनी भैरवी रायचुरा की 24 फ्रेम्स प्रोडक्शन इस डिजिटल श्रृंखला का नेतृत्व करेगी जो 55 दिनों के लिए विशेष रूप से ज़ी5 पर उपलब्ध होगी, साथ ही यह ऑल्ट बालाजी पर भी उपलब्ध होगी। नंदिता मेहरा द्वारा निर्देशित, निकिता धोंड, गौतम हेगड़े और रितु भाटिया द्वारा लिखित, डिजिटल श्रृंखला का निर्माण शुरू हो गया है।
अंकिता लोखंडे ने भी इस लोगो वीडियो को शेयर किया। इस वीडियो में पवित्र रिश्ता का लोगो और ओटीटी प्लेटफॉर्म की जानकारी दी गई है। इस सीरियल से अंकिता लोखंडे की खास यादे जुड़ी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











