ऋषि कपूर की कॉमेडी ड्रामा "झूठा कहीं का" के वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर की घोषणा!
वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर की अपनी लिस्ट को आगे बढ़ाते हुए, ज़ी5 ने 22 अक्टूबर को ऋषि कपूर, जिमी शिरगिल, ओंकार कपूर और सनी सिंह निज्जर अभिनीत फिल्म 'झूठा कहीं का' रिलीज कर दी है।
विनय गुप्ता, दीपक मुकुट, अनुज शर्मा द्वारा निर्मित और स्मीप कांग द्वारा निर्देशित, "झूठा कही का" एक कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म है। यह दो ऐसे लड़कों की कहानी है, जो पढ़ने के लिए मॉरीशस जाते हैं लेकिन उन्हें वहाँ की खूबसूरती से इस कदर प्यार हो जाता है कि वे वापस नहीं आना चाहते।

ऋषि इस फ़िल्म में ओंकार के पिता की भूमिका निभा रहे है जो गाँव से उसे सरप्राइज देने के लिए वहाँ जाते हैं, लेकिन विदेश में अपने बेटे की लाइफस्टाइल देख कर वह खुद सरप्राइज हो जाते है। फिल्म में जिमी शेरगिल भी एक मज़ेदार-देसी किरदार में हैं।
ज़ी5 इंडिया की प्रोग्रामिंग हेड अपर्णा आचरेकर कहती हैं,"दीवाली साल का एक महत्वपूर्ण समय होता है जहाँ लोग घर पर समय बिताते हैं और अपने प्रियजनों के साथ अच्छा कंटेंट देखना पसंद करते हैं। हम ऐसी फिल्में बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो पारिवारिक मनोरंजन हो और "झूठा कही का" ऐसी ही एक परफ़ेक्ट फ़िल्म है। यह ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर है जो आपको बांध कर रखती है।"
ज़ी5 ने इस महीने की शुरुआत में कंगना रनौत और राजकुमार राव अभिनीत 'जजमेंटल है क्या' और सिद्धार्थ मल्होत्रा एवं परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'जबरिया जोड़ी' के अधिकार भी हासिल किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











