..................... स्टेट ऑफ सीज: 26 /11 ट्रेलर Zee5 released trailer of up coming original series state of Siege 26/11 - Hindi Filmibeat

26 /11 का एक अलग चेहरा सामने लाएगा 'स्टेट ऑफ सीज: 26 /11, जी5 की दमदार सीरीज

ज़ी5 की स्टेट ऑफ सीज: 26/11 अपनी आधिकारिक घोषणा के वक़्त से ही सुर्खियों में छाई हुई है। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने आज ट्रेलर जारी कर दिया है जिसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

ट्रेलर में देखा जा सकता हैं कि कथा में कहानी का केवल एक पक्ष नहीं दिखाया गया है, बल्कि विभिन्न पहलुओं को दिखाया गया है। इसमें दुर्भाग्यपूर्ण मुंबई में हुए 26/11 हमले और बहादुर एनएसजी कमांडो की अनकही कहानियों के बारे में कई तथ्यों का खुलासा किया गया है।

ट्रेलर में रोंगटे खड़े कर देने वाले सीक्वेंस हैं और अंत में 'साहस की विजय' का नारा निश्चित रूप से आपके भीतर भी देशभक्ति की भावना पैदा कर देगा। ज़ी5 की सीरीज़ 'स्टेट ऑफ सीज: 20/11' संदीप उन्नीथन की पुस्तक "ब्लैक टोरनेडो: द थ्री सीज ऑफ मुंबई 26/11" पर आधारित है।

Web Series

कॉन्टिलो पिक्चर्स के अभिमन्यु सिंह द्वारा निर्मित और रचित 8 एपिसोड की यह श्रृंखला मैथ्यू लेटविलेर द्वारा सह-रचित और निर्देशित है। यह शो 20 मार्च 2020 को प्रीमियर के लिए तैयार है।

इस मनोरंजक कहानी में हमले से जुड़े अज्ञात तथ्यों पर रोशनी डाली जाएगी जिसमें अर्जन बाजवा, अर्जुन बिजलानी, विवेक दहिया, सिड मक्कर सहित कई अन्य कलाकार नज़र आएंगे। पहली बार ऐसा होगा कि टीवी के दो बड़े स्टार्स अर्जुन बिजलानी और विवेक दहिया अपनी रोमांटिक इमेज से बाहर निकलकर इस तरह की भूमिका निभा रहे हैं। चलिए फिर इसका ट्रेलर देखते हैं...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X